भोपाल. मध्यप्रदेश के होमगार्ड जवानों ने सोमवार कोभोपालमें विभागीयमुख्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि होमगार्ड जवान के साथ कब तक 'स्वयंसेवी' शब्दजुड़ा रहेगा। अब हमें पुलिस जैसी नियमित नौकरी चाहिए।पुलिसकी तरह वेतन दिया जाए।पूरे 12 महीने की नौकरी हो और नियमितिकरण किया जाए।
होमगार्ड ने कहा कि हमाराहर तीन साल में पुलिस वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच कराना बंद किया जाए। अगर सरकार ने इन मांगों को पूरा नहीं किया तो होमगार्डों का आंदोलन और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इसी मांग को लेकरहोमगार्ड मुख्यालय परिसर में प्रदेश भर से आए होमगार्ड के हजारों जवान पहुंच गएहैं। अब तक उनसे मिलने और बातचीत के लिए कोई अफसर या सरकार का प्रतिनिधिनहीं पहुंचा है। प्रदर्शन में प्रदेशभर से आएकरीब 2700 होमगार्ड पहुंचे हैं। जवानों नेमांगे नहीं माने जाने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी भी दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/madhya-pradesh-homeguard-jawan-dharna-protest-in-bhopal-latest-news-and-updates-126610125.html
No comments:
Post a Comment