{सीएमएचओ ने ठेकेदार काे दिए आदेश, कहा- पूरे लाइट्स बदलने के बाद ही लेंगे हैंडओवर
नए अस्पताल भवन में चार नए मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटरों का हैंडओवर एयर सप्लाई पाइप लाइन के सेंसर लाइट्स (इंडीकेटर) नहीं जलने के कारण अटक गया है। दरअसल अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन थिएटर हैंडओवर लेने के लिए एयर सप्लाई पाइप लाइन के लाइट्स की जांच की। जांच में ये लाइट्स चालू नहीं हुए। लाइट्स बंद होने के कारण अब ठेकेदार को लाइट्स चालू करवाने की हिदायत दी है।
ज्ञात हो कि भास्कर ने 22 जनवरी को वादा झूठा.. सच ये है कि- आधुनिक ऑपरेशन थिएटर्स में एयर सप्लाई लाइन ही अधूरी, बैक्टीरियल टेस्ट भी बाकी शीर्षक से खबर प्रकाशित करके लापरवाही के उजागर किया था। उस समय सिविल सर्जन जीसी चौरसिया ने तीन दिन के भीतर ऑपरेशन थिएटर हैंडओवर लेने और इसके बाद तीन बार बैक्टीरियल जांच करवाने की बात भी कही थी। लेकिन हैंडओवर के पहले जब लाइट्स चालू कराकर देखे तो लाइट्स चालू ही नहीं हुए।
सिविल सर्जन जीसी चौरसिया ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर हैंडओवर लिए जाने थे। टेस्टिंग में ऑपरेशन थिएटर में साफ हवा सप्लाई के लिए बिछाई गई एयर सप्लाई पाइप लाइन के लाइट्स चालू नहीं हुए। इस कारण अब ठेकेदार को लाइट्स बदलने को कहा है। लाइट्स चालू स्थिति में मिलने के बाद ही ये ऑपरेशन थिएटर हैंडओवर लिए जाएंगे। इसके बाद बैक्टीरियल टेस्ट करवाकर इन्हें चालू करवाया जाएगा।
 **
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-indicators-of-modern-operation-theater39s-air-supply-line-not-operational-handover-postponed-064019-6487992.html
No comments:
Post a Comment