धार | अंतराय में हजरत बाले मियां रहमतुल्लाह आले का 22वां उर्स बुधवार से शुरू हुआ। गुरुवार को चादर जुलूस निकाला जाएगा। 31 जनवरी को कव्वाली होगी। जिसमें सरफराज चिश्ती वफा फारूख साबरी व गुलाम वारिस कलाम पेश करेंगे। 1 फरवरी सुबह 8 बजे आस्ताने आलिया के सामने कुल की फातिहा और रंग की महफिल होगी। मुख्य अतिथि साईं धाम मांडव के संस्थापक अनिल तिवारी होंगे। अध्यक्षता युवा समाजसेवी लियाकत पटेल करेंगे। कमेटी प्रवक्ता वाजिद शाह, अफसर पटेल ने बताया बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं अकीदतमंदों के लिए लंगर का आयोजन रखा गया है। उर्स कमेटी ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-22nd-urs-starts-at-antarai-chadar-procession-will-come-out-today-072028-6502552.html
No comments:
Post a Comment