रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की देखरेख में हो सकता दवा बिक्री व्यवसाय : संघ
ऑनलाइन दवा की बिक्री के विरोध में सोमवार को जिला औषधी विक्रेता संघ ने सांसद दुर्गादास उइके को ज्ञापन देकर संसद में यह मुद्दा उठाने का आग्रह किया।
संघ के सचिव रामप्रकाश गुगनानी ने बताया ऑनलाइन व्यापार बीते कुछ साल में तेजी से बढ़ा है। इसका असर देश में दवा का कारोबार कर रहे लाखों केमिस्टों पर सीधे पड़ रहा है। पूर्व में इस मुद्दे पर सरकार का ध्यानाकर्षण करने के लिए बंद आंदोलन किए लेकिन सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की। भारत का संपूर्ण केमिस्ट समुदाय कई सालों से दवा के ऑनलाइन विक्रय का विरोध कर रहा है। यह नियमों के अनुकूल नहीं है। यह एक संवेदनशील व्यवसाय है जो केवल रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट के देखरेख में ही हो सकता है। इस मौके पर अध्यक्ष मंजीत सिंह साहनी, सचिव रामप्रकाश गुगनानी, दीपक सलूजा, राकेश पात्रीकर, राजीव भार्गव मौजूद थे।
व्यापार भी हो रहा प्रभावित
दवा विक्रेताओं का कहना है ऐसा करने से उनका व्यापार प्रभावित होगा एवं ग्राहकों को भी कई जानकारियां नहीं मिल पाएंगी। ऐसे में उनके द्वारा लगातार विरोध दर्ज कराया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-opposition-to-online-drug-sales-drug-dealers39-sampa-memorandum-064011-6487987.html
No comments:
Post a Comment