इंदौर. गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पार्टी के दो नेता देवेन्द्र सिंह यादव और चंदू कुंजीर आपस में भिड़ गए थे। उन्होंने एक-दूसरे को अपशब्द कहते हुए थप्पड़ मारे थे। मामले में यादव की शिकायत पर कुंजीर के खिलाफ पुलिस ने केसदर्ज किया है। वहीं मंगलवार को मप्र कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति की बैठक में भी इस मुद्दे को रखा जाएगा।
पंढरीनाथ पुलिस के अनुसार, मप्र राजीव विकास केन्द्र के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव की शिकायत पर कांग्रेस नेता चंदू कुंजीन के खिलाफ केसदर्ज किया है। फरियादी देवेन्द्र ने शिकायत में बताया कि 26 जनवरी को कांग्रेस कार्यालयमें मुख्यमंत्री कमलनाथ का कार्यक्रम था। जिस स्थान पर कार्यक्रम था, वहां कुछ गिने-चुने सेवादल के कार्यकर्ताओं को ही प्रवेश दिया जा रहा था।
कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोकने पर विवाद हुआ था
देवेन्द्र ने पुलिस को बताया कि वे प्रवेश स्थल पर खड़े थे तभी आरोपी चंदू कुंजीर वहां आया और उन्हें अपशब्दबोलने लगा। यादव ने जब कुंजीर को अपशब्द बोलने से मना किया ताे आरोपी ने फरियादी कोतीन-चार थप्पड़ मार दिए।यह देख आसपास खड़े कार्यकर्ता संदीप ओझा, राजू पाल औरअन्य ने बीच बचाव किया। फरियादी ने आरोपी परजान से मारने की धमकी देने काभी आरोप लगायाहै।
कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक कल
मंगलवार कोमप्र कांग्रेस कमेटी कार्यालय भोपाल मेंअनुशासन समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में अनुशासन से जुड़े लगभग 300 मुद्दों को रखा जाएगा जिसमें 26 जनवरी को इंदौर में हुई कांग्रेस नेताओं के मध्य मारपीट का मामला भी शामिल है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई करने की बात कही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/on-january-26-police-filed-a-case-in-the-case-of-assault-between-two-congressmen-126610143.html
No comments:
Post a Comment