Thursday, January 30, 2020

हुरावली चौराहे पर सेना ने सीवर लाइन का काम रोका, दो सड़कें बनाने की भी नहीं मिली अनुमति


एक दशक से खराब पड़ा हुरावली मार्ग अाज तक नहीं बन पाया है। नगर निगम प्रशासन ने हुरावली तिराहे से मैक चौक और बारादरी चौराहे से हुरावली तिराहे तक की सड़क काे चौड़ी करने के लिए सेना के स्टेशन हेड क्वार्टर को कई बार पत्र लिखा। उनकी शर्तों को मानते हुए आयुक्त संदीप माकिन ने नवंबर 2019 में पत्र भेज दिया। वहां से अभी तक जवाब नहीं आया है। इधर, गुरुवार को हुरावली चौराहे पर पवनसुत कॉलोनी की सीवर समस्या के निराकरण के लिए बदली जा रही सीवर लाइन के काम को सेना ने रुकवा दिया है। इसको लेकर पूर्व पार्षद वीरेंद्र सिंह स्थानीय लोगों को लेकर धरने पर बैठ गए। वे सेना के अधिकारियों से भी जाकर मिले हैं। नगर निगम पीएचई के जिम्मेदार अधिकारी काम शुरू कराने के लिए 31 जनवरी को सेना के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

सेना के लाेगों ने काम रुकवा दिया है

सचिन तेंदुलकर मार्ग से लाल टिपारा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तक सीवर लाइन डाली जा रही है। अमृत योजना के तहत चल रहे कार्य के दौरान पवनसुत कॉलोनी का लोड भी यहीं पर डालना है। इसको लेकर काम किया जा रहा था। पूर्व पार्षद श्री वीरेंद्र सिंह लल्ला ने बताया कि सुबह सेना के लोग आए थे। उन्होंने आकर काम को रुकवा दिया है। तब से काम बंद हैं। सेना के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने 31 जनवरी को पत्र लिखकर देने के लिए कहा है। इस मामले में कार्यपालन यंत्री सीवर प्रोजेक्ट अमृत योजना अनमोल कोचर का कहना है कि सेना ने अमृत योजना के तहत चल रहे काम को रोक दिया है। इस संबंध में सेना के अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी।

आयुक्त ने पत्र भेज दिया है


प्रेम पचौरी, सीसीओ नगर निगम

ये काम नहीं हो पा रहे

{बारादरी चौराहा से हुरावली तिराहा: ट्रैफिक का लोड सड़क पर दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। यहां पर 1200 मीटर लंबी सड़क काे चौड़ा करना है। मास्टर प्लान के अनुसार, 20 मीटर चौड़ाई प्रस्तावित है।

{हुरावली तिराहे से मैक चौक: यह सड़क एक दशक से खराब पड़ी हुई है। निगम ने इस मार्ग का 1500 मीटर लंबाई तक चौड़ीकरण करने की योजना बनाई है।

{वाटर लाइन: बारादरी चौराहे, गेरू वाले बंगले से हुरावली तिराहे तक पानी की लाइन डालना है। इसके साथ ही हुरावली तिराहे से मैक चौक तक लाइन डलना है। यह काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है।

{सीवर लाइन: बारादरी चौराहे गेरू वाले बंगले से हुरावली तिराहे तक। इसी तरह हुरावली चौराहे से मैक चौक तक लाइन डालना है। यह पर ब्लॉक ए,बी और सी का लोड लाना है।

{स्ट्रीट लाइट: दोनों सड़क पर स्ट्रीट लाइट का भी काम किया जाएगा। इन सभी कामों पर 9.05 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी।

सेना के लाेगों से विवाद के बाद धरने पर बैठे लोग।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gwalior News - mp news army stopped work of sewer line at huravali crossroads permission not even to build two roads


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-army-stopped-work-of-sewer-line-at-huravali-crossroads-permission-not-even-to-build-two-roads-072613-6509495.html

No comments:

Post a Comment