Wednesday, January 1, 2020

नए साल की पार्टी कर रहे युवक की तीसरी मंजिल से गिरने पर मौत

रतलाम.गुलमोहर काॅलोनी में नए साल की पार्टी के दौरान निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरने पर घायल युवक की मंगलवार देर रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। परिजन ने हत्या की शंका जताते हुए जिला अस्पताल से शव ले जाने से इनकार कर दिया। पुलिसकर्मियों के समझाने पर बाद में शव ले गए। परिजन ने एसपी को शिकायत कर जांच की मांग की।

फ्रीगंज निवासी प्रदीप असरानी के गुलमोहर कालोनी स्थित निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल की गैलरी से गिरने पर घायल 30 वर्षीय अर्जुन सोलंकी को दोस्त त्रिलोक बंजारा और साथी शुभम ने रात 11.20 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया देर रात उसकी मौत हो गई।

स्टेशन रोड थाने के एसआई जेआर जामोद ने बताया सिलावट गली मंदसौर निवासी 30 वर्षीय अर्जुन पिता अशोक सोलंकी बजाजखाना रतलाम में कपड़े की दुकान में काम करता था और मां आशा के साथ श्रीनगर में किराए के मकान में रहता था। फर्नीचर का काम करने वाले दोस्त त्रिलोक बंजारा का काम गुलमोहर काॅलोनी में चल रहा है। मंगलवार रात त्रिलोक, उसके जीजा शुभम और अर्जुन बाजना बस स्टैंड से निर्माणाधीन मकान पर आए। शराब पीने के दौरान अर्जुन लघुशंका के लिए गैलरी में गया जहां से गिरने पर घायल हो गया। त्रिलोक और शुभम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां मौत हो गई। बुधवार को जिला अस्पताल में डॉ. अंकित जैन ने पोस्टमार्टम किया। जांच के लिए विसरा इंदौर भिजवाया है।

चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था अर्जुन
पिता अशोक सोलंकी ने बताया दोस्तों ने अर्जुन की मौत के बाद उन्हें सूचना दी। सुबह 4.00 बजे रतलाम पहुंचे और शव को देखा। शंका है कि उसकी हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर सही जानकारी मिल पाएगी। पिता ने बताया अर्जुन और त्रिलोक के बीच किसी विवाद की जानकारी नहीं है। पिता के अनुसार चार भाई बहनों में अर्जुन सबसे बड़ा था। छोटा बेटा गौरव इंदौर में काम करता है। दो बेटियों अनीता और सुनीता की शादी हो चुकी है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अर्जुन सोलंकी


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/new-year-partys-youth-dies-after-falling-from-third-floor-126411312.html

No comments:

Post a Comment