Wednesday, January 1, 2020

घने कोहरे से इंदौर में ट्रेन और फ्लाइट लेट, जम्मूतवी-इंदौर पांच घंटे देरी से, उज्जैन में स्कूलों की छुट्‌टी

इंदौर. मालवा-निमाड़ सहित पूरा प्रदेश ठंड की चपेट में है। गुरुवार सुबह घने काेहरे के चलते इंदाैरियाें काे सुबह का पता ही नहीं चला। काेहरा इतना घना था कि वाहन चालकाें काे लाइट जलाकर ड्राइव करना पड़ा। वहीं, इंदौर आने वाली ज्यादातर ट्रेनें और फ्लाइट लेट रहीं। भिंड-इंदौर 7 घंटे तो जम्मूतवी-इंदौर ट्रेन पांच घंटे लेट रहीं। उज्जैन में अत्यधिक कोहरे और ठंड के चलते प्रशासन ने सभी शासकीय औरअशासकीय स्कूलो में गुरुवार का अवकाश घाेषित कर दिया।

गुरुवार सुबह मौसम कुछ खुशनुमा दिखा और पूरे शहर ने कोहरे की चादर ओढ़ ली। यह नजारा काफी दिनों बाद दिखाई दिया, लेकिन उत्तर-पूर्व से चलने वाली हवाओं ने जहां एक और ठंड से आम आदमी को घर में दुबक ने पर मजबूर कर दिया है। वहीं इस कोहरे के चलते अलसुबह सड़कों पर दाैड़ने वाले पहिया वाहनों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। काेहरे के कारण इंदौर में आने वाली ट्रेन और फ्लाइट अभी लेट हैं। वहीं, कोलकाता, मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जाने वाली प्लाइट्स को घने कोहरे के कारण डायवर्ट किया गया। बुधवार को इंदौर में पारा 22.4 और रात का 11.6 डिग्री दर्ज किया गया।

वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि जमीन से 1.5 किमी ऊंचाई पर पश्चिमी ट्रफ अाैर 1.5 किमी से नीचे पूर्वी हवा अापस में मिल रही हैं। दक्षिणी गुजरात से उत्तर-पश्चिमी मप्र तक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इस वजह से माैसम बदला है।

स्कूलों में छुट्टी बढ़ाने की सिफारिश : मप्र बाल अायाेग ने प्रदेश के सभी स्कूलाें की छुट्टी बढ़ाने की सिफारिश स्कूल शिक्षा विभाग से की है। अायाेग का कहना है कि कड़ाके की ठंड से बच्चाें की सेहत पर असर पड़ सकता है।

ये ट्रेनें लेट रहीं
नागपुर-इंदौर एक्सप्रेस पांच घंटे 40 मिनट देरी से।
जम्मूतवी-इंदौर साप्ताहिक ट्रेन पांच घंटे 15 मिनट देरी से।
इंदौर- भिंड एक्सप्रेस ट्रेन 7 घंटे देरी से।
मालवा एक्सप्रेस एक घंटे देरी से।
बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस एक घंटे देरी से।
जबलपुर - इंदौर एक्सप्रेस एक घंटे देरी से।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंदौर में सुबह 11 बजे घना कोहरा छाया रहा।


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/dense-fog-delays-train-and-flight-late-in-indore-jammu-tawi-indore-five-hours-late-126411311.html

No comments:

Post a Comment