पुलिस को दिए बयान में सीएमओ का कहना है कि मंगलवार देर रात उनके घर पर एक अज्ञात महिला और एक युवक सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं। इसमें महिला उनके घर की पहली मंजिल की सीढ़ियां उतरती नजर आ रही है, संदिग्ध युवक इस महिला की वीडियो बना रहा है।
पड़ोसी के ड्राइवर ने दी महिला की जानकारी
सीएमओ के अनुसार उनके पड़ोस में रहने वाले रखबचंद जैन के ड्राइवर ने मेरे ड्राइवर को बताया कि उनके घर पर कोई संदिग्ध महिला और युवक काे देखा है। ड्राइवर ने यह जानकारी मुझे दी। रात में ही एसडीएम पुष्पेंद्र अहके, एसडीओपी को सूचना देकर थाने में टीआई एम.एल. चौहान को मामले से अवगत कराया। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को एक कार से एक युवती व कुछ युवक उतरते हुए नजर आए हैं, जो युवती का सीएमओ के घर की पहली मंजिल पर सीढ़ियां चढ़ने और उतरने का मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार रात 9 बजे भी सीएमओ माथुर खाचरौद थाने में इसी घटना को लेकर बैठे हुए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/khacharod-cmo-said-conspiracy-to-trap-me-in-honeytrap-complaint-in-police-station-126411329.html
No comments:
Post a Comment