एसडीएम कार्यालय में खुद पर ही हमला कराने की साजिश रचने के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। रिमाइंड पर लिए गए षड्यंत्र के मास्टर माइंड एसडीएम अनिल सपकाले के सर्किट हाउस में दोनों कमरों और तहसील में एसडीएम के कक्ष में पुलिस ने रविवार को तलाशी ली। पुलिस वारदात के एक सप्ताह पहले तक एसडीएम द्वारा रिश्वत लिए जाने के संबंध में जांच करके सबूत जुटा रही है। साथ ही रविवार को ही वारदात के एक अन्य आरोपी जावेद अख्तर की आवाज के सेंपल भी पुलिस ने रिकार्ड कराए।
एसडीएम अनिल सपकाले ने 5 फरवरी को सुबह से खुद पर ही अपने कार्यालय में हमला कराया था। पुलिस ने दो दिनों में ही इस हमले का खुलासा कर लिया है। मामले में अब तक 6 आरोपियों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दो को जेल भेज दिया गया है, जबकि 4 आरोपी 11 फरवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में ही हैं।
रविवार को दोपहर में एडीशनल एसपी जयराज कुबेर अपनी टीम के साथ तहसील कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान एडीएम प्रेम सिंह चौहान और एसडीएम प्रियांशी भंवर भी तहसील में मौजूद रहीं। पुलिस ने अनिल सपकाले के कक्ष में तलाशी ली। घटना के तत्काल बाद सील की गर्इ आलमारी के रिकार्ड की भी पुलिस ने जांच की। इससे पहले ने सर्किट में एसडीएम के निवास के रूप में उपयोग किए जा रहे दो कक्षों में भी तलाशी ली। पुलिस को जानकारी मिली है एसडीएम वे वारदात से कुछ दिन पहले ही अनिल सपकाले ने किसी भू माफिया से बडे़ पैमाने पर रिश्वत ली है। यह रकम 29 लाख रुपए बतार्इ जा रही है। पुलिस इस रिश्वतखोरी की जांच कर रही है।
एडीएम बोले-अनिल सपकाले के फैसलों की समीक्षा होगी : एडीएम प्रेम सिंह चौहान का कहना है कि कमिश्नर ने अनिल सपकाले को निलंबित करने के साथ उकनी काम की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में आरोप पत्र तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुरुआती फाइलों में ही उन्हें कई खामियां मिली हैं। आरोप पत्र को तैयार करने के बाद अनिल सपकाले से जवाब तलब किया जाएगा। इसके बाद कमिश्नर के आदेश पर अनिल सपकाले के द्वारा लिए गए फैसलों की फिर से जांच कराई जाएगी।
भास्कर
फॉलोअप
जावेद और एसडीएम के संबंध के सबूत जुटाए
एडीशनल एसपी जयराज कुबेर ने बताया कि वारदात का षणयंत्र खुद अनिल सपकाले ने रचा था, जबकि वारदात को अंजाम देने वाले लड़के भाजपा अल्पसंख्यक माेर्चा के नेता जावेद अख्तर ने उपलब्ध कराए थे। इस कारण पुलिस इन दोनों आरोपियों के बीच संबंधों को साबित करने के लिए सबूत जुटा रही है। एसडीएम कार्यालय से भी इसी सिलसिले में कुछ कागज पुलिस ने बरामद किए हैं। मोबाइल से दोनों के बीच बातचीत की रिकार्डिंग मिली हैं। इसीलिए रविवार जावेद की आवाज के सेंपल रिकार्ड कराए गए। अनिल सपकाले के सैंपलों की पुलिस ने शनिवार को ही रिकार्डिंग करा ली थी। एडीशनल एसपी ने बताया कि पुलिस अनिल सपकाले के रिश्वतखोरी के आरोपों की भी जांच कर रही है। उनका कहना है कि मामले में आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।
छतरपुर। एसडीएम कार्यालय में फाईलो की जांच करते हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-searching-of-sdm39s-office-and-room-to-find-evidence-of-bribery-070521-6585846.html
No comments:
Post a Comment