Sunday, February 9, 2020

करंट लगने से झुलसे किसान की इलाज के दौरान मौत


पलेरा थाना क्षेत्र में परा गांव का 45 वर्षीय किसान को खेत पर काम करने के दौरान करंट लगने से झुलस गया। करंट लगने से झुलसे किसान को परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। किसान की हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ जिले में परा गांव का भागवत पिता बनमाली खंगार उम्र 45 वर्ष अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। इस दौरान बिजली के खुले तार की चपेट में आने से वह झुलस गया। करंट लगने से झुलसे किसान को परिजनों ने इलाज के लिए छतरपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। किसान अधिक झुलस जाने के कारण कुछ समय बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किसान की मौत के बाद जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुए मृतक का पीमए कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-scorched-farmer-dies-during-treatment-due-to-current-070518-6585845.html

No comments:

Post a Comment