कक्षा 6, 7 और 8 के छात्रों को सरल तरीके के साथ पढ़ाई में रुचि पैदा करने के लिए छतरपुर जिले के 8 विकासखंड के 100 माध्यमिक स्कूलों को एक एनजीओ के माध्यम अक्टूबर 2019 में टैबलेट वितरित किए गए। तीन माह गुजर जाने के बाद भी यह टैबलेट आज तक एक भी स्कूल के बच्चों तक नहीं पहुंचे हैं। मिडिल स्कूलाें के हेडमास्टराें ने यह टेबलेट अपने ही घराें में रख लिए हैं।
जिले में शामिल छतरपुर को राज्य शिक्षा केंद्र ने एक एनजीओ के माध्यम से जिले के 100 माध्यमिक स्कूलों को चुनते हुए टैबलेट वितरित किए। इसके साथ ही प्रत्येक स्कूल से एक-एक शिक्षक को चुनते हुए प्रशिक्षण भी विभाग द्वारा दिलवाया गया। चालू सत्र कुछ ही दिनों में खत्म हाेने वाला है, पर यह टैब आज तक एक भी स्कूल के बच्चों को पढ़ाना तो दूर देखने तक को नहीं मिला। हेडमास्टराें ने अपने ही घराें में यह टेबलेट रख लिए हैं। वहीं विभाग के अधिकारी इस मामले काे एक दूसरे पर डालते हुए अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
शहर में कलेक्टर बंगला के सामने स्थित डेरा पहाड़ी स्कूल की छात्रा रोशनी राय और कमलेश अहिरवार ने बताया कि टैबलेट से पढ़ना तो दूर आज तक उन्होंने स्कूल में इस प्रकार की कोई भी वस्तु देखने तक को नहीं मिली। शहर में बकायन मार्ग स्थित कुरयाना स्कूल के छात्रों से जब इस टैब के बारे में पूछा गया तो छात्र टेबलेट क्या है यह समझ ही नहीं पाए। वहीं धौरी मिडिल स्कूल के हेडमास्टर जीतेंद्र तिवारी यह टैब अपने नाम पर अलौट करते हुए बच्चों को पढ़ाने के लिए ले तो गए। पर यह टैब उन्होंने शिक्षिका किरण अहिरवार को दे दिया, तब से यह टैब इस टीचर के घर की शोभा बढ़ा रहा है।
सबसे अधिक टैबलेट छतरपुर विखं में बांटे गए
विकासखंड टैबलेट संख्या
छतरपुर 17
नौगांव 15
राजनगर 13
बड़ामलहरा 12
गौरिहार 12
बिजावार 12
लवकुशनगर 12
बकस्वाहा 07
शहर में कलेक्टर बंगला के सामने स्थित डेरा पहाड़ी स्कूल की छात्रा रोशनी राय और कमलेश अहिरवार ने बताया कि टैबलेट से पढ़ना तो दूर आज तक उन्होंने स्कूल में इस प्रकार की कोई भी वस्तु देखने तक को नहीं मिली। शहर में बकायन मार्ग स्थित कुरयाना स्कूल के छात्रों से जब इस टैब के बारे में पूछा गया तो छात्र टेबलेट क्या है यह समझ ही नहीं पाए। वहीं धौरी मिडिल स्कूल के हेडमास्टर जीतेंद्र तिवारी यह टैब अपने नाम पर अलौट करते हुए बच्चों को पढ़ाने के लिए ले तो गए। पर यह टैब उन्होंने शिक्षिका किरण अहिरवार को दे दिया, तब से यह टैब इस टीचर के घर की शोभा बढ़ा रहा है।
डीपीसी ने ही स्कूलाें में उपयाेग हाेते नहीं देखा : इस मामले में डीपीसी अारपी लखेर ने स्वीकार किया कि उन्हाेंने कभी स्केल कि उन्हाेंने यह टैब डाइट द्वारा एक एनजीओ के माध्यम से जिले के शासकीय माध्यमिक स्कूलों को वितरित किए गए हैं। कुछ शिक्षकों को इसे चलाने में परेशानी आ रही है, इसलिए एक बार फिर से इसका प्रशिक्षण एनजीओ के माध्यम से दिलवाया जाएगा। ताकि शिक्षक छात्रों को सही तरीके से पढ़ा सकें।
20 को मीटिंग में रखेंगे इस मामले को : डाइट प्राचार्य कविता सिंह का कहना है कि यह टैबलेट प्रदेश के चिन्हित जिलों में एक एनजीओ के माध्यम से दिए गए थे। इनका उपयाेग करने की ट्रेनिंग भी शिक्षकों को दी गई है। यदि इन स्कूलों के शिक्षक बच्चों को इस टैबलेट से नहीं पढ़ा रहे हैं और बहनेबाजी कर रहे हैं तो इस मामले को 20 फरवरी को भोपाल में आयोजित बैठक में रखा जाएगा। साथ ही संकुल प्राचार्याें से बात करते हुए छात्रों को टैब के माध्यम से पढ़ाने के लिए कहा जाएगा।
आठों विकासखंड के इन 100 स्कूलों को वितरित हुए टैब
बड़ामलहरा विकासखंड के शासकीय माध्यमिक स्कूल बंधा, महाराजगंज, कर्री, भगवां, बरेठी, परवारी, घुवारा के बालक और कन्या स्कूल, बमनौरा, रामटौरिया, सिमरिया, सोरखी को एक-एक टैब बितरित किए गए। इसी प्रकार गौरिहार विकासखंड के खेरा, शासकीय माध्यमिक शाला बदौराकला, कन्या शाला बारीगढ़, कितपुरा, पहरा, सरवई, खड्डी, नरहरपुर, मनुरिया, महयाबा, गौरिहार, बरहा को दिए गए। बिजावर विकासखंड के मोहनगंज, भारतपुरा, बिजावर में कन्या और नंबर 2 स्कूल, नयालाल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल बिजावर, अनगौर, मामौन, भरतौली, मुखेरा, गुलगंज और बेरखेरी को दिए गए। बकस्वाहा के पड़रिया स्कूल, चाचई शेमरा, चौरई, महूटा, किशुनपुरा, देवरी, मजगुआघाटी को और छतरपुर विकासखंड के ललनजू का पुरवा, बृजपुरा, रामपुर, महेबा, गौरगांय, मौराहा, परापट्टी, ढड़ारी, खड़गांय, बेहटा, गौर, धौरी, पहाड़गांव, शहर में स्थित डेरा पहाड़ी और कुरयाना, बसाटा, गुरैया स्कूल को दिए गए। लवकुशनगर विकासखंड के इटवां, रावपुर, चंदला के कन्या और बालक स्कूल, कुपिया, कंजड़पुर, देवपुर, मढ़ा, बिलहरी, बम्हौरी पुरवा, लवकुशनगर कन्या और ज्योराहा। वहीं नौगांव विकासखंड के झींझन के दो स्कूलों को, देवपुर, दौरिया, इमिलिया, टटम, मलका, नौगांव के बालक और बालिका, महाराजपुर, चुरवारी, मानपुरा, काकुनपुरा, हरपालपुर शामिल हैं। राजनगर विकासखंड के बरा, डुमरा, बमीठा में कन्या और बालक, विक्रमपुर, परा, खजुराहो माध्यमिक स्कूल, बेनीगंज, खजुराहो कन्या, बसारी, कटारा, दिदौनियां, पथरया को टैब बितरित किए गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-7-months-ago-the-department-gave-100-tablets-to-the-students-to-teach-the-headmasters-kept-it-in-their-house-070524-6585848.html
No comments:
Post a Comment