Thursday, February 6, 2020

श्मशान की जमीन का फिर से होगा सीमांकन, तहसीलदार ने दिए निर्देश

बार-बार अतिक्रमण कर लोग बना रहे पक्के मकान, प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई

स्वयं करूंगा निरीक्षण


संजय उपाध्याय, एसडीएम बेगमगंज

बेगमगंज | श्मशान घाट की भूमि के अतिक्रमण की बार-बार शिकायतें मिलने एवं नगर के नागरिकों द्वारा पूर्व मेें किए गए सीमांकन के अनुसार बाउंड्रीवॉल नहीं उठाने को लेकर हिंदू उत्सव समिति शिकायत दर्ज करायी गयी थी, जिसको लेकर तत्कालीन तहसीलदार राजेश सिंह द्वारा बाऊंड्रीवॉल के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी, लेकिन तहसीलदार श्री सिंह के स्थानांतरण के बाद ठेकेदार द्वारा फिर से बाउंड्रीवॉल उठाकर स्वयं के कब्जे में भूमि कर ली।

वर्तमान तहसीलदार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए फिर से श्मशान घाट की भूमि के सीमांकन के आदेश जारी कर दिए है। ठेकेदार एवं कॉलोनाइजर भागचंद जैन, भानू जैन ने श्मशान घाट की भूमि की बाउंड्रीवाल का ठेका लेकर स्वयं की कालोनी के लिए श्मशान घाट की करोड़ों की भूमि फर्जी तरीके से सीमांकन कर अपने कब्जे में लेकर बाउंड्रीवाल उठा दी जबकि बाउंड्रीवाल निर्माण पर तत्कालीन तहसीलदार राजेश सिंह द्वारा रोक लगाई गई थी। लेकिन इसके बाद भी उक्त ठेकेदार द्वारा बाउंड्रीवाल का निर्माण कर स्वयं के लाभ के लिए भूमि अपने कब्जे में कर ली। नगर के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा श्मशान घाट के सीमांकन की कई बार मांग कर चुके है। राजस्व विभाग ठेकेदार एवं अवैध कब्जाधारियों पर इतना मेहरबान हो गया है करोड़ों की बेशकीमती श्मशान घाट की सागर-भोपाल मुख्य मार्ग पर छोड़कर अतिक्रमणकारियों को दान स्वरूप दे दी और बांउड्रीवाल का निर्माण करा दिया। हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि श्मशान घाट की करोड़ों की भूमि पर भू माफियाओं द्वारा कब्जा किया गया है प्रशासन को एक कमेटी बनाकर फिर से सीमांकन कराकर या पूर्व में हिंदू समिति द्वारा जो सीमांकन कराया गया था उसी अनुसार सीमा चिन्हित हो और उसी अनुसार बाउंड्री वाल उठाई जाए जिन लोगों ने कब्जे किए हैं उनके अवैध कब्जा तोड़ा जाए। तहसीलदार अंबर पंथी ने बताया कि श्मशान घाट की भूमि की फाइल फिर से खुलवाई जा रही है, सीमांकन के निर्देश कर दिए गए हैं, शीघ्र ही राजस्व एवं नगर के नागरिकों की समिति बनाकर सीमांकन कराया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-cremation-ground-will-be-demarcated-again-tehsildar-gave-instructions-063610-6565029.html

No comments:

Post a Comment