Thursday, February 6, 2020

वार्षिक उत्सव में छात्रों ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की छठा


वार्षिक उत्सव के मौके पर सांस्कृतिक आयोजनों की प्रस्तुति देते हुए स्कूल के छात्र-छात्राएं।

बरेली | नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था सिम्पल आर के एजुकेशन में वार्षिक उत्सव के दाैरान सांस्कृतिक आयोजन की प्रस्तुति दी। इस
दाैरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की छठा बिखेरी।

छात्रों ने नृत्य व नाटकों की प्रस्तुति देकर मौजूद अभिभावकों व दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे एसडीएम बृजेंद्र रावत, तहसीलदार निकिता तिवारी ने छोटे-छोटे बच्चों काे पुरस्कार वितरण किए। वहीं संचालन के दौरान एंकर के चुटकुलों व ओलंपिक संबंधी जानकारी ने कार्यक्रम को रोचक बना दिया। वार्षिक खेल प्रतियोगिता में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले हाउस को स्पोर्ट चैंपियन व शैक्षणिक एवं विभिन्न गतिविधियों में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले हाउस को बेस्ट हाउस के अवार्ड से सम्मानित किया गया। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं भाग लेते है। इस दौरान थाना प्रभारी कुंवर सिंह मुकाती, समाजसेवी संस्था टीम पहल के पदाधिकारी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bareli News - mp news students scattered the sixth of indian culture in the annual festival


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-students-scattered-the-sixth-of-indian-culture-in-the-annual-festival-063613-6565030.html

No comments:

Post a Comment