Wednesday, February 5, 2020

पानी निकासी के लिए निर्माण एजेंसी ने नहीं बनाई नाली, सीसी सड़क पर कीचड़ में फंस रहे वाहन


वार्ड नंबर 8 में अंबेडकर नगर में पिछले 6 सालों से ग्रामीणों को मुख्य सड़क से निकलने पर गंदगी और कीचड़ का सामना करना पड़ता है। हालत यह है कि लाखों रुपए से बनी सीसी सड़क भी कच्ची सड़क जैसी नजर आ रही है। इस सड़क पर रोजाना दो पहिया व चार पहिया वाहन फंस रहे हैं लेकिन जिम्मेदार अफसर और जनप्रतिनिधियों का इस तरफ ध्यान नहीं है।

दरअसल सड़क निर्माण के दाैरान निर्माण एजेंसी ने सड़क के दोनों ओर पानी निकासी के लिए नालियां नहीं बनाई थी। जिसके चलते गांवों में रहने वाले ग्रामीणों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी इसी सड़क पर बहता है। वहीं सड़क पर पर ही ग्रामीणों ने कचरा घर बना लिया है जिसके चलते सड़क धंसते हुए नीचे खिसक गई जिसके ऊपर कचरा और गंदा पानी से कीचड़ हो रही है। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल ग्रामीणों को सड़क पर कचरा फेंकने के लिए कोई रोक टोक करने वाला नहीं है। यही नही स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए यहां पर कोई अभियान या जागरूकता शिविर नहीं लगाए गए है जिसके चलते गंदगी में रहने के लिए ग्रामीण आज भी परेशान हो रहे हैं। यहां पर रहने वाली बच्चों ने बताया कि स्कूल जाने के लिए करीब500 फिट की सड़क को पार करने के लिए नाका बंद करके निकलना पड़ता है। कई बार पंचायत प्रतिनिधियों को साफ सफाई के लिए शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जाता है जिसके चलते गंदगी में रहने पर मजबूर होना पड़ता है। ग्रामीण शिवराम बघेल, टोडल बघेल ने बताया कि यह सड़क कब्रिस्तान, मुक्तिधाम, हनुमान मंदिर, पानबरेजे, आईटीआई और बाजार क्षेत्र में जाने के लिए हैं। गांव में आने जाने के लिए 3ओर रास्ते हैं लेकिन दूरी कम होने के कारण इसी मार्ग का ज्यादा उपयोग करते हैं। पंचायत नियमित रूप से साफ सफाई नहीं करवाती है,जिसके चलते परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण मुन्नालाल हरिराम मुरारी फुल्लू, आनंदी, जानकी बाई, सावित्रीबाई, जिरिया बाई आदि ने सड़क के दोनों ओर नालियां और नियमित रूप से साफ-सफाई करवाने की मांग की है।

गंदगी के कारण आंगनबाड़ी नहीं हो रही चालू

जिस जगह यह गंदगी पड़ी हुई है वहां पर आंगनबाड़ी का नवनिर्मित भवन बना हुआ है, लेकिन गंदगी के कारण इस भवन में आंगनबाड़ी चालू नहीं हो पा रही है। कार्यकर्ताओं को डर है कि यदि आंगनबाड़ी इस भवन में चालू कर ली तो गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियां बच्चों को न हो जाएं। सड़क की हालत यह है कि दो पहिया वाहन आधे से ज्यादा डूब जाते हैं वहीं कभी कभी चार पहिया वाहन भी फंस कर रह जाते हैं।

एनएच 12 को जोड़ती है सड़क

एनएच 12 तक जाने के लिए तीन चार मार्ग हैं लेकिन इस सड़क की दूरी कम होने के कारण ग्रामीण और आसपास के लोग ज्यादातर इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। इस सड़क से एनएच की दूरी 1 किमी है, यदि ग्रामीण इस मार्ग का उपयोग नहीं करते तो तीन किमी का लंबा चक्कर लगाकर एनएच पहुंचना पड़ेगा। पिछले 6 वर्षों से ग्रामीण यह परेशानी झेल रहे हैं। कई बार अफसरों को शिकायत कर चुके है बावजूद इसके ग्रामीणों की परेशानियों पर ध्यान नहीं दिया गया है।

बदबू इतनी कि निकलना मुश्किल

छात्र सौरभ, छात्रा प्रियंका बताती है कि हमारे दसवीं बोर्ड की परीक्षा आ रही है। जिसके लिए स्वस्थ्य मन होना जरूरी है ताकि परिणाम बेहतर हो लेकिन स्कूल आने जाने के लिए इस मार्ग से निकलने पर बदबू आती है कि यहां से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। पंचायत और शासन के अफसरों को गांव में भी नियमित रूप से साफ सफाई करवाना चाहिए।

छात्राएं बोलीं- स्कूल जाने से पहले गंदगी अौर बदबू का करना पड़ता है सामना

ग्रामीणों को परेशानी न हो


जसवंत सिंह, सचिव

इस तरह से सीसी सड़क की हालत जो बद से बदतर हो रहे हालत।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Deveri News - mp news construction agency did not construct drain for drainage vehicles stuck in mud on cc road


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-construction-agency-did-not-construct-drain-for-drainage-vehicles-stuck-in-mud-on-cc-road-071540-6556999.html

No comments:

Post a Comment