मध्य रेल नागपुर डिविजन के एडीआरएम मनोज तिवारी ने शनिवार को घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। एडीआरएम ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। एडीआरएम नागपुर से दक्षिण एक्सप्रेस से दोपहर 1 बजे घोड़ाडोंगरी पहुंचे।
उन्होंने प्लेटफॉर्म नंबर 1, उप स्टेशन प्रबंधक कार्यालय, बुकिंग ऑफिस, यात्री प्रतीक्षालय, ओवर ब्रिज व प्लेटफार्म नंबर 2 का निरीक्षण किया। एडीआरएम ने उप स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में रखी शिकायत पुस्तिका देखी और उसमें लिखित शिकायतों के निराकरण के लिए स्टेशन प्रबंधक को निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान वे ओवर ब्रिज के पास पहुंचे। जहां लोगों ने प्लेटफॉर्म की दीवार को तोड़कर नगर की तरफ एक रास्ता बनाया लिया था। इस रास्ते को देखकर एडीआरएम ने आरडब्ल्यू विभाग को इस रास्ते को बंद करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि इसे कोई तोड़ता है तो आरपीएफ उसपर कार्रवाई करे। रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के बाद एडीआरएम सड़क मार्ग से बैतूल के लिए रवाना हुए। घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कमर्शियल इंस्पेक्टर सुनील पंत उपस्थित रहे।
फुट ओवरब्रिज को प्लेटफार्म नंबर 1 से नगर की ओर निकालने की मांग
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए एडीआरएम मनोज तिवारी से रेल सलाहकार समिति के सदस्य राजेंद्र मालवीय ने घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर सुविधा बढ़ाने की मांग की। मालवीय और रेलवे कॉलोनी के विशाल घोड़की ने रेलवे स्टेशन के तीनों प्लेटफार्म पर कोच इंडिकेटर, पूछताछ केंद्र खोलने और फुट ओवरब्रिज को प्लेटफार्म नंबर 1 से नगर की ओर निकालने की मांग की। रेल सलाहकार समिति के सदस्य राजेंद्र मालवीय ने कहा कि रेलवे ने ओवर ब्रिज के पास नगर की ओर जाने वाले मार्ग को अगर रेलवे बंद कर देती है, तो बस स्टैंड के लोगों को नगर के इस पार आने व नगर के लोगों को बस स्टैंड जाने के लिए 2 किलोमीटर का फेरा लगाना पड़ेगा। इसके साथ ही स्कूली बच्चे भी इसी मार्ग से आते-जाते हैं। रास्ता बंद होने से लोगों को प्लेटफार्म से होकर मेन गेट से बाहर आना होगा। इससे टीसी से आए दिन उनका विवाद होगा। इस समस्या को देखते हुए रास्ते को बंद नहीं किया जाना चाहिए। यदि रेलवे रास्ता बंद कर रही है तो ओवरब्रिज को प्लेटफार्म नंबर 1 से नगर की ओर निकालना चाहिए।
घाेड़ाडाेंगरी। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लेते हुए एडीआरएम।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-adrm-said-close-the-path-made-by-breaking-the-platform-wall-064005-6579569.html
No comments:
Post a Comment