Saturday, February 8, 2020

कर्मचारी आयोग अध्यक्ष को लैब टेक्नीशियनों ने बताईं समस्याएं

18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया

शाहपुर| मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन हेल्थ सर्विसेज मप्र की प्रदेश कार्यकारिणी टीम ने भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र गोस्वामी के नेतृत्व में कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष अजय नाथ से मुलाकात कर समस्त लैब टेक्नीशियनों की 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया। यूनियन के बैतूल जिलाध्यक्ष राधागोविंद शुक्ला ने बताया कि लैब टेक के समस्त विषयों और मुद्दों को कर्मचारी आयोग अध्यक्ष के समक्ष रखा।

प्रदेश महासचिव प्रशांत दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष योगेंद्र टाटावट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र यादव, वैशाली विल्सन और विदिशा जिलाध्यक्ष सुरेश शाक्य शामिल रहे। इसी प्रयास के अगले क्रम में प्रदेश टीम ने सतपुड़ा भवन स्थित संचालनालय में डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज मप्र. डॉ. मोहनसिंह से भी मुलाकात कर 18 सूत्रीय मांगपत्र का ज्ञापन सौंपा और सभी प्रमुख मांगों पर चर्चा की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-lab-technicians-told-staff-commission-chairman-problems-064008-6579573.html

No comments:

Post a Comment