बेगमगंज | थाना परिसर मे आयोजित विदाई समारोह में थाने के निवृतमान टीआई वीरेंद्र सिंह काे विदाई दी और नवागत थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा का नगर के गणमान्य नागरिक और स्टाफ ने मिलकर स्वागत किया।
इस दौरान टीआई वीरेंद्र सिंह ने अपने कार्यकाल के अनुभवों को सभी के साथ साझा किया तो वहीं नगर के लोगोें ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की। इस दौरान दोनों टीआई का शाल श्रीफल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसडीओ ओपी त्रिपाठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मलखान सिंह जाट सब इंस्पेक्टर मनोज धुर्वे, रविंद्र पांडे, एएल सूर्यवंशी, गौरव दुबे रीडर एडवोकेट सईद नांदा, हरि साहू, शरद शर्मा, शब्बीर अहमद, राशिद मीर, सानू रैकवार, अमजद पठान, आकाश गोयल, राशिद खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-welcome-to-the-new-ti-and-bid-farewell-to-the-outgoing-063637-6579286.html
No comments:
Post a Comment