पुलिस ने रासुका का आश्वासन दिया था
विश्व हिंदू परिषद ने गो हत्या के मामले में फरार शेष आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एक मुकेश शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन एसपी के नाम एएसपी आरडी प्रजापति को सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि घटना के एक सप्ताह बाद भी गो हत्या करने वाले सभी आरोपी नहीं पकड़े गए हैं। न ही पकड़े गए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की गई। रविवार को पुलिस अफसरों ने गो हत्यारों पर रासुका की कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन एक पर भी रासुका नहीं लगाई गई। इसलिए जो आरोपी शेष रह गए हैं उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए और सभी आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की जाए। विहिप पदाधिकारियों ने शहर के अंदर मास बिक्री को भी प्रतिबंधित किए जाने और बिकने वाले मांस के सैंपल लिए जाने की मांग की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-demand-to-arrest-absconding-accused-in-go-murder-case-memo-submitted-071125-6555578.html
No comments:
Post a Comment