Wednesday, February 5, 2020

रतनगढ़ माता मंदिर हुआ पॉलिथीन मुक्त, पीतांबरा नगरी में कार्रवाई तो दूर, एनाउंसमेंट तक नहीं कराया


कलेक्टर रोहित सिंह की थोड़ी सी सख्ती से रतनगढ़ माता का प्रसिद्ध मंदिर, प्रांगण, क्षेत्र सप्ताह भर में पॉलिथीन मुक्त हो गया। रतनगढ़ माता मंदिर पर प्रसादी, फूल माला आदि के लिए पॉलिथीन प्रतिबंधित हो गई है। रतनगढ़ माता मंदिर की पहाड़ी के चारों तरफ पड़ी पॉलिथीन भी बीन ली गई है जिससे पहाड़ी साफ और सुंदर दिखने लगी है। लेकिन विश्व विख्यात मां जगतजननी पीतांबरा माई की नगरी को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई तो शहर में मुनादी तक नहीं कराई है। खास बात यह है कि नगर पालिका में अब प्रशासक नियुक्त हैं। खुद कलेक्टर नपा में प्रशासक हैं। कलेक्टर सिंह का कहना है कि शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए रूपरेखा बन रही है, बहुत जल्द ही पॉलिथीन बंद होगी और शहर में रुके हुए बांकी काम भी शुरू होंगे।

शहर पॉलिथीन पिछले कुछ महीनों से बहुत तेजी से बढ़ी है। छोटा से छोटा सामान खरीदने के लिए पॉलिथीन का उपयोग हो रहा है। लोग अपने घर से कपड़े के थैले, पॉली बैग ले जाने के लिए संकोच करते हैं। यही कारण है कि पॉलिथीन युक्त कचरे की मात्रा भी बढ़ रही है। जबकि पॉलिथीन को लेकर समय समय पर जागरूकता कार्यक्रम भी चलते हैं लेकिन शहर में पॉलिथीन पर रोक नहीं लग रही।

नगर पालिका में कलेक्टर हैं प्रशासक, फिर भी नपा की कार्यप्रणाली में नहीं हो रहा सुधार

14 जनवरी को नगर पालिका भंग होने के बाद मप्र शासन ने निकायों में प्रशासक नियुक्त कर दिए हैं। नगर पालिका में प्रशासक स्वयं कलेक्टर हैं, जबकि नगर परिषदों में एसडीएम प्रशासक नियुक्त किए गए। प्रशासकों ने निकायों में चार्ज भी संभाल लिया है। इसके बाद भी स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ है। न तो साफ सफाई की व्यवस्था सुधरी, न पॉलिथीन पर कार्रवाई शुरू हुई, न पॉलिथीन बेचने वालों पर कार्रवाई न जुर्माना, न शहर के पार्किंग स्थलों से कब्जा हटा, न बेतरतीब ट्रैफिक में सुधार हुआ, न कचरा स्थानों पर नंबरिंग की गई, न टूटे फूटे डिवाइडर की मरम्मत शुरू हुई। कलेक्टर के निर्देश पर केवल नगर पालिका की बिल्डिंग की पुताई ही कराई जा सकी है।

पॉलिथीन पर कार्रवाई करने को कहेंगे

{नपा में अब प्रशासक कलेक्टर हैं इसलिए उन्हें पॉलिथीन को बेन करने के लिए नगर पालिका अफसरों को कार्रवाई के निर्देश देना चाहिए। कलेक्टर के निर्देश पर ही कार्रवाई शुरू हो जाएगी। हम भी कलेक्टर से पॉलिथीन पर कार्रवाई करने के लिए कहेंगे। दतिया की धरती पर देश के कोने-कोने से लोग आते हैं, हमारा शहर साफ होगा तो इसमें सभी की शान बढ़ेगी।
नाहर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी

शहर में बहुत जल्द ही पॉलिथीन बंद होगी

{शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए रूपरेखा बन रही है। बहुत जल्द ही पॉलिथीन बंद होगी और शहर में बांकी रुके हुए बांकी काम भी शुरू होंगे।
रोहित सिंह, कलेक्टर, दतिया

नपा जिस दिन से ठान ले उस दिन से बंद हो जाएगा पॉलिथीन का उपयोग

नगर पालिका की कार्रवाई दिनों दिन लचर होती जा रही है। नगर पालिका में कोई भी अफसर ऐसा नहीं जो अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभा रहा हो। इसका जीता जागता उदाहरण उन अफसरों के रूप में देखा जा सकता है जिन पर शहर को साफ व स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी है। नगर पालिका में हेल्थ ऑफिसर पदस्थ है, पौने चार सौ सफाई कर्मचारी हैं। हेल्थ ऑफिसर पर शहर को साफ व स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी होती है लेकिन वे शहर में पॉलिथीन और साफ सफाई कराने को लेकर कभी दिखाई ही नहीं देते हैं।

लोगों की मांग, इंदौर की तरह पीतांबरा माई की नगरी भी हो पॉलिथीन मुक्त

शहर का प्रत्येक बुद्धिजीवी चाहता है कि मां जगत जननी पीतांबरा माई की नगरी इंदौर सिटी की तरह पॉलिथीन मुक्त हो। जिस तरह पॉलिथीन को पूरे देश में स्वच्छ सिटी कहा जाता है, उसी तरह मां पीतांबरा की नगरी भी इंदौर जैसी सिटी बने। लेकिन यह तभी संभव होगा जब शहर के गली मोहल्ले, मुख्य मार्ग कचरा मुक्त होंगे, दुकानदार दुकानों के सामने डस्टबिन रखेंगे। घरों से निकलने वाला कचरा, कचरा सड़क पर नहीं बल्कि कचरा गाड़ी में डलना शुरू होगा। शहर में सुबह और शाम दो वक्त सफाई होगी। जगह-जगह जमे घूरे साफ होंगे, सार्वजनिक स्थलों पर कचरा पेटी रखी जाएंगीं।

बाजार में महिलाएं पॉलिथीन में सामान ले जातीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Datia News - mp news ratangarh mata temple becomes polythene free action in pitambara city far away did not even get an announcement


source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-ratangarh-mata-temple-becomes-polythene-free-action-in-pitambara-city-far-away-did-not-even-get-an-announcement-071128-6555580.html

No comments:

Post a Comment