Wednesday, February 5, 2020

सहकारिता मंत्री से मिले ग्रामीण, बोले- ऑनलाइन नहीं बन रहे जाति प्रमाण पत्र


प्रजापति समाज के लोगों ने की भोपाल में मुलाकात

शिवपुरी जिले से करीब सात साल पहले दतिया जिले में शामिल हुए 35 गांव में रहने वाले प्रजापति समाज के लोग बुधवार को भोपाल में मप्र के सहकारिता एवं प्रभारी मंत्री डॉ. गोविंद सिंह से मिले। समाज के लोगों ने एक ज्ञापन भी सहकारिता मंत्री को सौंपा और कहा कि शिवपुरी जिले से दतिया में शामिल हुए 35 गांव के प्रजापति समाज के लोगों के जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन डिजिटल नहीं हो रहे हैं। जिससे नौकरी, व्यवसाय आदि करने में कठिनाई आ रही है। कहीं भी पुलिस, सेना की भर्ती होती है तो वहां जाति प्रमाण पत्र न होने की वजह से ही सिलेक्शन अटक जाता है। शासन की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। समाज के लोगों ने कहा कि वे इस संबंध में कई बार कलेक्टोरेट में ज्ञापन, जनसुनवाई व कार्यालय में आवेदन दे चुके हैं लेकिन स्थाई समाधान आज तक नहीं हुआ। सहकारिता मंत्री ने समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी यह समस्या खत्म होगी। इस दौरान राघवेंद्र सिंह बुंदेला, प्रदीप प्रजापति, कमलेश प्रजापति, दीपक सागर, नरेंद्र, लकी, आकाश, मोतीलाल, अभिषेक, छोटू आदि शामिल रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-villagers-met-with-cooperative-minister-said-caste-certificate-not-being-made-online-071132-6555582.html

No comments:

Post a Comment