Saturday, February 8, 2020

अतिक्रमण के कारण सड़कों पर हो रही पार्किंग हालत यह कि बाजार में पैदल चलना मुश्किल


एसडीएम बोले- नगर में चिह्नित किए जा रहे हैं अतिक्रमणकारी, पहले समझाएंगे फिर करेंगे सख्ती

नगर में व्यापारियों ने दुकान से लेकर सड़क तक इतना अतिक्रमण कर रखा है कि इन दुकानों पर ही आने वाले उपभोक्ताओं को सड़क पर वाहन खड़े करना पड़ रहा है। एक वाहन खड़ा होने के कारण अन्य वाहन चालक भी धीरे-धीरे वहां पर वाहन खड़ा करनेे लगते हैं, जिससे सड़क पार्किंग जाेन बन जाती है और यातायात अवरूद्ध होता है। यही वजह है कि नगर की सड़कों पर बार बार जाम की समस्या का सामना नगर के लोगों को करना पड़ता है।

कई बार इस जाम में स्कूली बच्चे भी फंसे रहते हैं जिसके कारण वह बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। यदि व्यापारी अच्छे नागरिक का परिचय देकर स्वयं अतिक्रमण हटा लें और दूसरों को अतिक्रमण हटाने के लिए जागरूक करें तब अपने आप शहर का सौंदर्यीकरण होने लगेगा। जिससे व्यापारियों को भी प्रशासन की कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ेगा साथ ही बार बार होने वाले नुकसान से भी बचा जा सकेगा। सुबह के समय सड़क करीब 80 फीट रहती है बाजार खुलने के साथ दोपहर होने तक सिर्फ 15 से 20 फीट बचती है जिससे भारी वाहनों की क्रासिंग के दाैरान जाम लग जाता है। मुख्य मार्गो से लेकर अन्य बाजार क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर व्यापारियों ने अतिक्रमण कर रखा है। जिसके कारण वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग की जगह नहीं बचती है। जिसके चलते वाहन चालक मजबूरी में सड़क पर वाहन खड़ा करते हैं। जिससे अन्य वाहन चालकों को परेशानियाें का सामना करना पड़ता था। अरविंद दुबे ने बताया कि प्रशासन को पहले हॉकर्स जाेन और पार्किंग की व्यवस्था करना चाहिए वहीं व्यापारियों को भी अनावश्यक अतिक्रमण नहीं करना चाहिए ताकि आमजन परेशान न हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-parking-condition-on-roads-due-to-encroachment-makes-it-difficult-to-walk-in-the-market-063634-6579303.html

No comments:

Post a Comment