Thursday, February 6, 2020

झांसी ने बरेली की टीम को 4-0 से हराया

बरेली में हो रही है हॉकी प्रतियोगिता

बरेली | नगर में चल रहे हाॅकी के महाकुंभ के तीसरे दिन भी ग्राउंड में मैच के दौरान पहला मैच असलम स्पोर्ट्स बरेली और झांसी के बीच खेला गया।

इसमें झांसी ने बरेली को 4-0 से शिकस्त दी और दूसरा मैच आजाद बरेली और इलेवन स्टार महाराष्ट्र के बीच हुआ जिसमें महाराष्ट्र ने आजाद बरेली पर 9 गोल दागे, वही आज़ाद ने 3 गोल किए, अंतिम मैच अकोला महाराष्ट्र और उदयपुरा के बीच हुआ जिसमें अकोला ने उदयपुरा पर 3-0 से जीत दर्ज की। नगर में आयोजित होने वाले हॉकी मैच के देखते ही देखते 3 दिन गुजर गए। भारतीय सद्भावना एकता संघ के अध्यक्ष राहुल रघुवंशी ने बताया कि आने वाले दिनों में भी नगर की खेल प्रेमी जनता को अन्य प्रदेशों से आने वाली टीमों की अच्छे-अच्छे मुकाबले का आनंद अभी और उठाना है। भारतीय सद्भावना एकता संघ बरेली के तत्वाधान में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हाकी के महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है इस विशाल महाकुंभ में
देश के कई प्रदेशों की जानी मानी हाॅकी टीमें भाग ले रही हैं।

यह आयोजन 4 फरवरी से 9 फरवरी तक नगर के दशहरा मैदान में आयोजित किया जा रहा है, 7 फरवरी गुरुवार को बड़े ही शानदार मैच खेले जाएंगे, जिसमें इलेवन स्टार महाराष्ट्र, राजनंदगांव, छत्तीसगढ़, जसपुर, सांई हॉस्टल भोपाल, अमरावती महाराष्ट्र, कोल्हापुर की टीमें उतरेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bareli News - mp news jhansi beat bareilly39s team 4 0


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-jhansi-beat-bareilly39s-team-4-0-063615-6565031.html

No comments:

Post a Comment