Saturday, February 22, 2020

नपा ने 20 साल में नहीं बनाई सड़क और नाली, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट


नगर के जाकिर वार्ड के भवानी मंदिर क्षेत्र में लगी स्ट्रीट लाइट पिछले एक पखवाड़े से बंद पड़ी है। अंधेरे के कारण लोगों का रास्ता पार करना मुश्किल हो रहा है। रहवासियों का कहना है कि बिजली सहित सड़क, नाली की समस्या से कई बार नपा के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इस बात को लेकर वार्ड के लोगों में नाराजगी पनप रही है। नागरिकों का कहना है कि जल्द ही समस्या हल नहीं हुई तो अब उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हाेना पड़ेगा।

होगी कार्रवाई


एचआर खाड़े, सीएमओ, नपा आमला

कल सुधर जाएगी लाइट


चेतना सावनेर, जेई, बिजली वितरण कंपनी

काॅलाेनीवासियों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिलने से हो रही परेशानी

गोविंद काॅलोनी क्षेत्र के भवानी मंदिर क्षेत्र निवासी मनोज सालोडे, ललित चढ़ाेकार ने बताया उनके क्षेत्र में एक पखवाड़े से स्ट्रीट लाइट पूरी तरह बंद पड़ी है। लाइट बंद होने के कारण रात के समय घरों से निकलना और घरों तक पहुंचना मुश्किल हाे रहा है। इस क्षेत्र में करीब 40 घर के लोग इस समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं। इस बात की सूचना नगर पालिका में दी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवराज कोकाटे, खुशीलाल उइके आदि ने बताया रात के समय अंधेरे के दौरान गलियों में प्रवेश करने पर आवारा मवेशी, कुत्ताें का डर बना रहता है। इससे किसी भी तरह की दुर्घटना हाे सकती है।

केस-3

केस-2

केस-1

यह है खतरा : पानी जमा रहने से मच्छर, अंधेरे में कुत्ताें के काटने का भी भय

साकरे काॅलोनी के सामने स्थित खाली जमीन में जमा पानी की निकासी के लिए नपा ने नाली खुदवाई, लेकिन निकासी नहीं हो सकी तो जैसा का तैसा ही छोड़ दिया। यहां अभी तक बारिश का पानी नहीं सूख पाया। जबकि नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने से घरों का दूषित पानी भी यहीं इकट्ठा हो रहा है। रहवासियों का कहना है कि विधायक सहित आला अधिकारियों को शिकायत कर चुके, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा। परेशान निवासी अब सुविधाओं के लिए आंदोलन करने की बात कह रहे हैं। लाेगाें ने कहा यदि नगर पालिका ने जल्द ही समस्याओं की और ध्यान नहीं दिया ताे उन्हें आंदोलन करने काे मजबूर हाेना पड़ेगा।


भवानी मंदिर क्षेत्र के ही सहदेव गव्हाड़े, राजेश धोटे आदि ने बताया इस क्षेत्र में लोगों ने करीब 20 साल पहले मकान बनाए। लेकिन इतने लंबे समय के बाद भी नगर पालिका ने यहां पर अभी तक सड़क और नाली का निर्माण नहीं करवाया है। जबकि इस गली में बारिश के समय तालाब जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है। धनराज डोंगरे, प्रशांत व्यास आदि के अनुसार नालियों का निर्माण नहीं होने से घरों के गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाती है। इससे यह दूषित पानी सड़कों पर आता है। इस कारण पूरे समय मच्छरों सहित अन्य कीटों का प्रकोप रहता है। वार्ड के लोग इससे परेशान हाे गए हैं।


अामला। सड़क नहीं होने से बढ़ रही परेशानी।


अामला। शहर के वार्डों में नालियों का निर्माण नहीं किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amla News - mp news napa did not make road and drain in 20 years street lights closed
Amla News - mp news napa did not make road and drain in 20 years street lights closed


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-napa-did-not-make-road-and-drain-in-20-years-street-lights-closed-063024-6691542.html

No comments:

Post a Comment