Saturday, February 22, 2020

नगर में चोरी की वारदातें बढ़ीं, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई


पुलिस का कहना - बढ़ाई जाएगी गश्त

नगर में चोरियों की वारदातें बढ़ने लगी हैं। नागरिकों का कहना है कि पुलिस को गश्त बढ़ानी होगी। चोर आए दिन छोटी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शिकायत करने पर पुलिस लोगों को अज्ञात चाेराें के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देते रहते हैं। पिछली चाेरी की वारदाताें के आरोपी अब तक नहीं पकड़ाए हैं।

गाेविंद कालाेनी से बाइक चाेरी:

19 फरवरी को गोविंद काॅलोनी स्थित हनुमान मंदिर क्षेत्र से कृष्णराव डेंगे की बाइक अज्ञात ने चुरा ली। डेंगे के अनुसार उनकी बाइक का हैंडल लाॅक था। चोरों ने लाॅक ताेड़कर बाइक चुरा ली। शिकायतकर्ता ने उसी दिनांक को पुलिस को लिखित सूचना दी, लेकिन अभी तक पुलिस ने इस वारदात को रिकॉर्ड पर नहीं लिया है। जबकि आस-पास के सीसीटीवी फुटेज तक खंगालने की कोशिश नहीं की। शिकायतकर्ता का कहना है कि थाने में एफआईआर दर्ज करने की बजाए लिखित सूचना दे दो कहकर लौटा दिया।

गोविंद काॅलोनी क्षेत्र में ही पिछले कुछ दिनों से पानी रखने की प्लास्टिक की टंकियों की चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। काॅलोनी के अनिल बारस्कर ने बताया कि अज्ञात चोर पिछले महीने घर के सामने रखी पानी की टंकी का पानी बहाकर टंकी चुरा कर ले गए। इसी तरह यशवंत माथनकर ने बताया अज्ञात लोग घर के सामने पानी की टंकी का पानी बहा रहे थे। इसी दौरान परिवार के सदस्य जाग गए तो चोर वहां से भाग गए।

घटनाओं पर अंकुश लगाएंगे


- सुनील लाटा, थाना प्रभारी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-theft-incidents-increased-in-the-city-police-is-not-taking-action-063020-6691536.html

No comments:

Post a Comment