युवाओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, फिट इंडिया, युवा नेतृत्व पर किए विचार प्रस्तुत
कस्बे में खंड स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें तहसीलदार निर्मल सिंह राठौर मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि सुनील शर्मा, शिवनंदन यादव संचालक युवा आदर्श एकता मंच, राघवेंद्र शर्मा, नवीन नागले मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए एनवायवी सचिन जैन ने कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व की क्षमता को निखारना है। इसलिए युवाओं के अंदर जो प्रतिभा है उसे एक मंच प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर युवाओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, फिट इंडिया, युवा नेतृत्व एवं युवा विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे और युवाओं से जुड़ी समस्या एवं उनके समाधान के उपाय बताए। युवाओं के लिए आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मनीष साहू, द्वितीय स्थान रुपाली जैन एवं तृतीय स्थान खुशबू जैन ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने अपने अनुभव युवाओं के साथ साझा किए और नेहरू युवा केंद्र को ऐसे आयोजनों के लिए प्रोत्साहित किया। राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी खुल के अपनी बात सभी के सामने रख सके और आगे भी वह मंच पर बोलने के लिए प्रोत्साहित होंगे। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व शील्ड प्रदान की गई।
नेहरु युवा केंद्र गुना व युवा आदर्श एकता मंच की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम के विशेष सहयोगी कपिल जैन, दीपक, अनस खान व शिवम श्रीवास्तव रहे। आभार अंकित भार्गव ने माना।
अास पड़ाेस कार्यक्रम में मौजूद अतिथि एवं युवा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-distributed-certificates-by-guiding-the-winners-in-the-neighborhood-program-063027-6691287.html
No comments:
Post a Comment