Tuesday, February 4, 2020

12 स्कूलों के 284 छात्रों ने नृत्य में दिखाया- हम एक हैं


cultural event

शाम तक चला सिलसिला


कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति का सिलसिला दोपहर से लेकर शाम तक चला। बच्चों ने झूमो नाचो गाओ भारत के गीत गाओ... सहित अन्य गीतों पर प्रस्तुति दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि विभाग समन्वयक अवधेश त्यागी, मुख्य वक्ता प्रांतीय समिति के सदस्य राजेश शुक्ला, तरुण मित्तल और कार्यक्रम संयोजक रामेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे।

{नृत्य प्रस्तुत करते विद्यार्थी।

कार्यक्रम में नृत्य के माध्यम से अभिभावकों का महत्व बतातीं छात्राएं।

विद्या भारती मध्य भारत प्रांत की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर बादलगढ़ में मंगलवार को शिशु नगरी उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें ग्वालियर के 12 सरस्वती विद्यालय के शिशु वाटिका के 284 विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उन्होंने नृत्य के जरिए एकता, सद्भाव, शिक्षा और मां का महत्व बताया। साथ ही देश की संस्कृति से लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम की शुरुआत बादलगढ़ सरस्वती स्कूल के बच्चों ने गणेश वंदना से की। इसके बाद बच्चों ने नृत्य किया। डबरा सरस्वती के छात्रों ने दिल है छोटा सा...गीत पर प्रस्तुति दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dabra News - mp news 284 students from 12 schools showed up in dance we are one
Dabra News - mp news 284 students from 12 schools showed up in dance we are one
Dabra News - mp news 284 students from 12 schools showed up in dance we are one


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-284-students-from-12-schools-showed-up-in-dance-we-are-one-080544-6548660.html

No comments:

Post a Comment