Saturday, January 25, 2020

एक साल पहले पत्नी की हो गई थी मौत, वियोग में पति फांसी के फंदे पर झूला


पावई थाना क्षेत्र के रिदौली के मठीपुरा की घटना

पावई थाना क्षेत्र के रिदौली के मठीपुरा में एक युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार की सुबह छह बजे की है। बताया गया है युवक ने यह आत्मघाती कदम प|ी के वियोग में उठाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

रिदौली पंचायत के ग्राम मठीपुरा निवासी रणवीर सिंह बघेल (45) पुत्र पूता सिंह ने पावई पुलिस को बताया कि उनके छोटे भाई दर्शन सिंह पुत्र पूता सिंह ने गुरुवार शुक्रवार की रात अपने ही घर के कमरे में मफलर से फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। सुबह छह बजे घर के लोगों ने उसे फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देखा। सूचना मिलने पर पावई पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पीएम के लिए भिजवाया। साथ ही मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है। एएसआई भैयालाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि दर्शन सिंह दिल्ली में मजदूरी करता था। उसके दो बेटियां और एक बेटा है। करीब एक साल पहले उसकी प|ी का निधन हो गया था। तभी से वह तनाव में चल रहा था। गुरुवार को ही वह दिल्ली से लौटकर गांव आया था। दर्शन सिंह के आत्महत्या करने के बाद उसके बच्चे बिना मां-बाप के हो गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-wife-died-a-year-ago-husband-hangs-on-hanging-trap-in-disconnection-064031-6479475.html

No comments:

Post a Comment