Saturday, January 25, 2020

गणतंत्र दिवस पर आज होंगे कई कार्यक्रम


सुबह 9 बजे होगा ध्वजारोहण, स्कूल के छात्र देंगे रंगारंग प्रस्तुति

गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन मैदान में आयोजन होने जा रहे कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ.गोविंद सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, साथ ही मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे और परेड की सलामी भी लेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

गौरतलब है कि मंत्री डॉ.गोविंद सिंह ने द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इस दौरान मंत्री परेड का निरीक्षण करते हुए सलामी लेंगे। वहीं कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।

भारत पर्व का आयोजन जगदीश मैरिज गार्डन में: गणतंत्र दिवस पर भारत पर्व कार्यक्रम का आयोजन शाम 7 बजे जगदीश मैरिज गार्डन में किया जा रहा है। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-many-programs-will-be-held-today-on-republic-day-064028-6479474.html

No comments:

Post a Comment