Saturday, January 25, 2020

यह ग्रुप गुनगुनाते डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, प्रोफेशनल्स का


25 मेंबर्स के साथ समन्वय भवन में हुआ था पहला बड़ा आयोजन

हॉबी ग्रुप बनने के बाद ग्रुप के मेम्बर्स की प्रतिभा को बड़ा मंच देने के उद्देश्य से गुंजन फाउंडेशन ने अपना पहला आयोजन समन्वय भवन में आयोजित किया था जिसमें ग्रुप के 25 गायक मेंबर्स ने श्रोताओं के समक्ष अपनी प्रस्तुति दी थी। उसके बाद आयोजनों का ये सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी जारी है।

{ ऋचा दयाल (सीए)

दिल्ली से आकर ग्रुप की मेंबर बनीं

ग्रुप की मेम्बर ऋचा दयाल जो कि पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, ग्रुप से जुड़ने की अपनी कहानी बताते हुए कहती हैं कि वे दिल्ली से भोपाल आई थीं और अपने परिचित एवं बिज़नेसमैन रंजीत साहनी के साथ एक प्रॉपर्टी देखने जा रही थीं, उस वक्त रंजीत ने उन्हें मोबाइल में रिकॉर्ड अपनी गायिकी का वीडियो ऋचा को दिखाया और अपने म्यूज़िक टीचर कैलाश यादव के बारे में भी बताया जिसे देखकर ऋचा इतनी उत्साहित हुईं कि उन्होंने ने भी कैलाश यादव से सिंगिंग सीखना शुरू कर दिया और ग्रुप की स्थाई सदस्य बन गईं।

कैलाश यादव

म्यूजिक मेंटर

राजीव और अरुणा साहनी

{ ज़िन्दगी की आपधापी और सपनों को पूरा करने की होड़ में लोग प्रोफेशनल तो हो जाते हैं पर उनकी हॉबी कहीं पीछे छूट जाती है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो अपनी लाइफ की प्रोफेशनल ज़िम्मेदारी को पूरी तत्परता से निभाने के बाद भी अपनी हॉबी को पीछे नहीं छूटने देते। सिटी के कुछ ऐसे ही हॉबी ग्रुप्स की कहानियां ला रहा है सिटी भास्कर। इस कड़ी में आज का हॉबी ग्रुप है “गुंजन फाउंडेशन”

सिटी में कई ऐसे प्रोफेशनल्स हैं जो अलग अलग क्षेत्रों के विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं लेकिन उन्हें व्यक्तिगत रूप से गाने का शौक़ है। ऐसे ही कुछ लोगों ने शहर के संगीत गुरु कैलाश यादव से समय निकालकर गाना सीखना शुरू किया, जब उन्हें गाना सीखते हुए दूसरे प्रोफेशनल्स ने देखा तो वे भी प्रेरित हुए और ऐसे करते करते जब शौक़िया गायकों की अच्छी ख़ासी संख्या हो गई तब गुरु कैलाश यादव ने ‘गुंजन फाउंडेशन’ के नाम इस हॉबी ग्रुप की शुरुआत की।

इसमें कई डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, चार्टेड एकाउंटेंट्स, प्रशासनिक अधिकारी, बिज़नेसमैन्स जैसे अलग अलग प्रोफेशनल्स शामिल हैं जिनकी कॉमन हॉबी सिंगिंग हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news this group of humming doctors engineers professionals
Bhopal News - mp news this group of humming doctors engineers professionals
Bhopal News - mp news this group of humming doctors engineers professionals
Bhopal News - mp news this group of humming doctors engineers professionals


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-this-group-of-humming-doctors-engineers-professionals-064049-6478936.html

No comments:

Post a Comment