Wednesday, November 20, 2019

मत्स्य विभाग के लापरवाह सहायक संचालक निलंबित

जिले के मत्स्य विभाग में पदस्थ सहायक संचालक बृजकिशोर पालीवाल को एक मामले में जांच के बाद निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर सहायक संचालक का प्रभार अब सहायक मत्स्य अधिकारी को दिया गया है। जानकारी के मुताबिक संचालनालय मत्स्य उद्योग द्वारा एक शिकायत पर टीम गठित कर जांच दल ने गुना और अशोकनगर के कार्यालयों का निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण में अशोकनगर के सहायक संचालक बृजकिशोर पालीवाल द्वारा वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों का पालन न करते हुए 12 अक्टूबर 2018 से कार्यालय की रोकड़ वही अद्यतन नहीं रखना पाया गया था। इस मामले में जांच दल ने जांच के बाद प्रतिवेदन वरिष्ठ कार्यालय में प्रस्तुत किया। इस पर से श्री पालीवाल को निलंबित कर उनके स्थान पर सहायक संचालक का प्रभार सहायक मत्स्य अधिकारी लक्ष्मीनारायण बामोरिया को दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-careless-assistant-director-of-fisheries-department-suspended-072526-5990545.html

No comments:

Post a Comment