संजीव पुत्र कल्याण सिंह रघुवंशी 42 साल निवासी गनिहारी मंगलवार को गुना में शादी में जाने का कह कर घर से निकले थे। रात 11 बजे उनकी प|ी ने जब फोन लगाकर आने के बारे में पूछा तो उन्होंने रात 2 बजे तक आने का बोल दिया था, लेकिन सुबह उनके गैरेज पर फांसी के फंदे पर लटके मिले। इन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनको मृत घोषित कर दिया। इस मामले में उनके साथ काम करने वाले दोस्त अनिल रघुवंशी ने फांसी लगाने का कारण जनपद से भुगतान न होना बताया। उन्होंने बताया कि कई बार मुझसे कहा 8 से 10 लाख रुपए का निर्माण कार्यों का भुगतान रुका हुआ है। उन्होंने आरोप लगाए कि संजीव ने पूर्व में जनपद सीईओ का ट्रांसफर करवा दिया था लेकिन अब वो फिर से आए गए। कई निर्माण कार्यों का भुगतान रुका हुआ है। कई लोगों का पैसा संजीव को देना था। इस बात को लेकर टेंशन में चल रहा था। जबकि उनके भाई दिलीप रघुवंशी का कहना है कि भाभी ने रात को बात की थी तब शादी में जाने की बात कही थी। अनिल द्वारा लगाए गए आरोप पर उन्होंने कहा अनिल उनके साथ ही काम करता था, अगर वो कह रहा है तो सही बात ही होगी। चूंकि मैं बाहर रहता हूं इसलिए मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है। इस संबंध में जनपद सीईओ से बात करना चाही तो उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया।
दोस्त ने सुसाइड का कारण जनपद से निर्माण कार्य का भुगतान न होना बताया
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-sarpanch-representative-hanged-saying-to-go-to-marriage-072530-5990548.html
No comments:
Post a Comment