बाल मित्र पखवाड़े के समापन पर चरीपुरा में कार्यक्रम हुआ। 30 गांव की बालिकाओं ने शामिल होकर गीत, नाटक, भाषण व नृत्य की प्रस्तुतियां दी। इसमें गुजरबावड़ी ने प्रथम व डुडवा फाल्या भगवानपुरा ने द्वितीय पुरस्कार जीता। पहल जनसहयोग विकास संस्था के सुनील तिवारी व शुभम चौधरी ने अभियान के तहत क्षेत्र में बाल अधिकार पर गतिविधयां करवाई गई। उन्होंने बाल अधिकारों के बारे में जानकारी देने के साथ पॉलीथिन मुक्त भारत व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। पूर्व विधायक जमनासिंह सोलंकी, कुलदीपसिंह चौहान, सुखपुरी सरपंच सुनील तिवारी, मदन ब्राह्मणे, अमर कुमार गवाने आदि मौजूद थे।
बाल मित्र पखवाड़े के समापन पर बालिकाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-girls-perform-song-dance-064553-6014373.html
No comments:
Post a Comment