
बेगमगंज| नगर के सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंदपुरम में 32वां क्षेत्रीय कूडो खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर अंडर 14 में रीना शर्मा अशोक नगर, पूर्वी पाराशर बेगमगंज, प्रतिष्ठा उपाध्याय देवास, लकी त्यागी अशोकनगर, प्रियंका गौर बेगमगंज, जया साहू बेगमगंज, सत्या मौर्य सागर, प्रीत जैन तलेन ने प्रथम स्थान प्राप्त करके गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। अंडर-17 मुस्कान यादव अशोकनगर, मुस्कान शर्मा बेगमगंज, कीर्ति व्यास देवास, खुशी माहेश्वरी तलेन, महक ठाकुर बेगमगंज, दीक्षा गौर बेगमगंज, निधि शर्मा बेगमगंज एवं अंडर-19 श्रुति पवार तलेन, अभिलाषा साहू बेगमगंज, शिवानी यादव अशोकनगर, ज्योति यादव अशोकनगर, आरती शर्मा अशोकनगर, निकिता तिवारी बेगमगंज, रोशनी ठाकुर बेगमगंज ने पदक जीता है। जबकि अंडर-19 में अमन विद्यापीठ शिवपुरी, आशीष यादव अशोकनगर, आशीष यादव शिवपुरी, हेमंत किवाड़ा शुजालपुर मंडी, अनिल चौहान शुजालपुर मंडी, लवकुश धाकड़ शिवपुरी, कौशलसिंह भोपाल, अजय कुमार शिवपुरी को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-medals-and-certificates-distributed-at-the-conclusion-of-the-competition-064043-6021578.html
No comments:
Post a Comment