तहसील क्षेत्र में आपको कानूनी सलाह लेने के लिए वकील के पास जाने की जरूरत नहीं है, नगर के नजदीकी सीएससी सेंटर पर गांव में कानूनी सलाह ले सकते हैं। सीएससी ई-गवर्नेस सर्विसेस इंडिया की ओर से कॉमन सर्विस सेंटर पर टेली-लॉ योजना लागू की है। इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जरूरतमंदों को गांव में ही एक्सपर्ट वकीलों की राय मिलेगी।
मध्यप्रदेश शासन ने इस योजना को देशभर में लागू कर दिया है। भानपुरा में इस योजना का प्रारंभ शुक्रवार को आईसेक्ट सीएससी सेंटर पर किया। सीएससी जिला प्रबंधक भरत नागर, राजकुमार बंबोरिया ने बताया कि टेली-लॉ एक टेक्नोलॉजी वकालत हैं, इसके इस्तेमाल से गांव और शहर की कानूनी सलाह पाने में अक्षम लोगों को यह व्यवस्था मिलेगी। इसमें वकीलों का एक पैनल टेली लॉ पोर्टल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर कानूनी सलाह देते हैं। गरीबी रेखा से नीचे आने वालों के लिए सलाह मुफ्त रहेगी। अन्य लोगों को कानूनी सलाह देने के लिए 30 रुपए का शुल्क सीएसी केंद्र संचालक को देना होगा। पहले पंजीयन किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित समय पर बात कराई जाने की सुविधा सीएससी सेंटर के माध्यम से होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/mandsour/news/mp-news-tele-la-facility-started-in-tehsil-to-provide-legal-advice-064110-6574161.html
No comments:
Post a Comment