Friday, February 7, 2020

गोमाबाई अस्पताल के फॉलोअप शिविर का आयोजन आज


शासकीय अस्पताल भानपुरा में गोमाबाई अस्पताल का फॉलोअप शिविर का आयोजन शनिवार को सुबह 11 बजे से होगा। जिसमें ऑपरेशन किए गए रोगियों की अंतिम जांच कर चश्में के नंबर निकाले जाएंगे। चश्में गोमाबाई नेत्रालय से बनकर फ्री वितरित किए जाएंगे। कंवरभान वधवा की स्मृति में यह नेत्र शिविर का आयोजन 23 दिसंबर को किया गया था। जिसमें करीब 400 नेत्र रोगियों की जांच की जाकर 110 ऑपरेशन किए गए थे। शिविर में उन सभी मरीजों की ही जांच की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/mandsour/news/mp-news-gomabai-hospital39s-followup-camp-organized-today-064107-6574159.html

No comments:

Post a Comment