Sunday, February 2, 2020

अत्यधिक चिंता से बचें, इससे ऊर्जा खत्म होती है और कार्य में आती हैं बाधाएं...

आलस्य
न करें


अगर जीवन में सुख और सफलता चाहते हैं तो आलस्य से बचना चाहिए। किसी भी काम में आलस्य न करें। शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए हर रोज सुबह जल्दी उठें और कुछ शारीरिक मेहनत या योग करना चाहिए।

गलत बातें न सोचें

जो लोग हमेशा गलत बातों में यानी अपवित्र विचारों में उलझे रहते हैं, उनके जीवन में अशांति रहती है। ये लोग गलत विचारों की वजह से किसी को भी सम्मान नहीं देते हैं। हमेशा नकारात्मक विचारों की वजह से दुखी रहते हैं।

क्रोध न करें

क्रोध को हमारा सबसे बड़ा शत्रु माना गया है। क्रोध में कही गई बातों से रिश्ते खराब होते हैं, स्वास्थ्य पर भी बुरा असर होता है। इस आदत की वजह से बने-बनाए काम बिगड़ जाते हैं। इसलिए मनुष्य को कभी भी क्रोध नहीं करना चाहिए।

ग्रं थों में कथाओं के माध्यम से बताया गया है कि कौन-कौन से काम धर्म के अनुसार सही हैं और किन कामों से बचना चाहिए। ऐसा ही एक ग्रंथ है गरुड़ पुराण। इस पुराण में भी जीवन को सुखी और सफल बनाने के सूत्र बताए गए हैं। इनका पालन करने पर हमारी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। गरुड़ पुराण के आचारकांड में बताए गए कुछ ऐसे गलत काम, जिनकी वजह से जीवन में दुख बना रहता है...

ज्यादा चिंता न करेंं

जो लोग बहुत ज्यादा चिंता करते हैं, उन्हें सभी कामों में बाधाओं का सामना करना पड़ता है। अधिक चिंता से चेहरे की चमक और ऊर्जा खत्म हो जाती है। ऐसे स्थिति में काम करने से सफलता नहीं मिल पाती है।

अनजाने भय से बचें

जिन लोगों में असुरक्षा की भावना होती है, वे किसी भी काम को पूरी शक्ति से नहीं कर पाते हैं। ऐसी स्थिति में सफलता और दूर हो जाती है। ऐसे भय से नींद की कमी होने लगती है और स्वास्थ्य कमजोर होता है। इससे बचना चाहिए।

ईर्ष्या से दूर रहें

काफी लोग अपने साथियों से ईर्ष्या करते हैं और उनकी तरक्की, सुख देखकर दुखी होते हैं। ये आदत भी हमारे जीवन से सुख को खत्म करती है। ईर्ष्या करने से चिंता बढ़ती है और चिंता करने से दुख बढ़ता है।

गरुड़ पुराण में बताए गए सूत्रों को अपनाने से खत्म हो सकती हैं परेशानियां


Expert**

पं. मनीष शर्मा, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन


know this...



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news avoid excessive anxiety it dissipates energy and brings obstacles in work


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-avoid-excessive-anxiety-it-dissipates-energy-and-brings-obstacles-in-work-064540-6533730.html

No comments:

Post a Comment