माघ पूर्णिमा का क्या है महत्व?
मेनका सिंह, रायपुर
माघ मास की पूर्णिमा को परम फलदायी माना गया है। इस दिन स्नान, दान एवं यज्ञ का विशेष महत्व है। इस बार यह 9 फरवरी को है। माघ पूर्णिमा के महत्व का उल्लेख पौराणिक ग्रन्थों में मिलता है। इसके मुताबिक इस दिन देवता अपना रूप बदलकर गंगा स्नान के लिए प्रयागराज आते हैं। जो श्रद्धालु प्रयागराज में एक महीने तक कल्पवास करते हैं उसका समापन माघ पूर्णिमा के दिन ही होता है। कल्पवास करने वाले सभी श्रद्धालु माघ पूर्णिमा पर गंगा माता की पूजा-अर्चना कर साधू, संतों और ब्राह्मणों को आदर से भोजन कराते हैं। मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन गंगा में स्नान करने से शरीर के रोग नष्ट होते हैं।
फरवरी माह में कौन-कौन से ग्रह राशि बदल रहे हैं?
अशोक सिंह, इंदौर
फरवरी माह में 9 में से 5 ग्रह राशि बदल रहे हैं। सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, और शुक्र ये पांच ग्रह राशि बदल रहे हैं। जबकि गुरु, शनि और राहु-केतु का राशि परिवर्तन नहीं होगा। माह की शुरुआत में चंद्र मेष राशि में था। 2 फरवरी की रात में चंद्र ने वृष राशि में प्रवेश कर लिया है। 5 फरवरी की सुबह मिथुन राशि में जाएगा। इसके बाद चंद्र हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। कुंभ राशि में विराजित शुक्र ने भी 2 फरवरी की रात मीन राशि में प्रवेश कर लिया है, इसके बाद 28 फरवरी को शुक्र मेष राशि में जाएगा। मंगल इस माह की शुरुआत में वृश्चिक राशि में है। 7 फरवरी को मंगल धनु राशि में प्रवेश करेगा। कुंभ राशि में विराजित बुध 17 फरवरी से वक्री होगा। ग्रहों का राजा सूर्य माह की शुरुआत में मकर राशि में है। 13 फरवरी को ये ग्रह मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा।
पूछें अपने सवाल
जवाब देंगे ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा
mail : youcanask@dbcorp.in पत्र व्यवहार का पता है: डीबी स्टार (एनआईएन), 4/54, प्रेस कॉम्प्लेक्स,
ए.बी. रोड, इंदौर - 452001 (म.प्र.)।
Question-Answer
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-moon-will-change-every-25-days-after-february-5-064538-6533729.html
No comments:
Post a Comment