Friday, February 21, 2020

धर्म... विशाल सत्संग समारोह आज से


राजनीति... सिंधिया का फैसला जनता के हित में


भिंड | पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सड़क पर उतरने की बात कही है। वह बात उन्होंने जनता के हित को ध्यान में रखते हुए कही है। सिंधिया के इस फैसले के साथ पूरी जिला कांग्रेस है। यह बात शुक्रवार को जिला कांग्रेस के महामंत्री विवेक पचौरी ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नेताओं को याद होना चाहिए कि 15 साल बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ज्योतिरादित्य सिंधिया की मेहनत से बनी है। उन्होंने जनता से जो वादे किए हैं। उनको पूरा करना सरकार की जिम्मेदारी बनती है। वर्तमान में प्रदेश के कांग्रेस नेता सिंधिया को घेरने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जिला कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी।


मांग... प्रदेश में सैनिक कल्याण बोर्ड गठित हो

आयोजन... विदाई पार्टी, सुनाए अनुभव

धर्म... पहली बार शिवपुरी में प्रवेश करेंगे आचार्य आर्जव सागर महाराज

जागरूकता...कांवरियों ने दिया रक्तदान का संदेश


भिंड| दो दिवसीय विशाल सत्संग समारोह का आयोजन 22 फरवरी से ज्ञान सिंह भदौरिया फैक्ट्री परिसर में होने जा रहा है। यह जानकारी करण सिंह कुशवाह ने दी। उन्होंने बताया कि आयोजन 22 से 23 फरवरी तक आयोजित होगा । जिसमें मनोहरानंद महाराज, गुरु शरणानंद महाराज, सुरेशानंदपुरी महाराज, मोहनानंद महाराज, विवेकानंद पुरी महाराज, अरवेशानंद पुरी महाराज आदि शामिल होंगे। वहीं आमंत्रित संतों के द्वारा सत्संग किया जाएगा। श्री कुशवाह ने आह्वान किया है कि सत्संग में अधिक से अधिक श्रद्धालु आएं।

भिंड | संगठन कनफेडरेशन ऑफ एक्स पैरा मिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश में सैनिक कल्याण बोर्ड का गठन करने और सेवानिवृत अर्द्ध सैनिकों को एक्समैन का दर्जा दिए जाने की मांग की है। इस मांग को लेकर संगठन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री सचिवालय की विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी ऋचा श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया। इस मौके पर महासचिव रणवीर सिंह, गंगासिंह, यूएस श्रीवास्तव, सितंबर सिंह, रामसिंह चौहान, सुरेंद्र यादव, एसकेएस भदौरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इस कॉलम के लिए के सम्माननीय पाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं। हमारा ई-मेल आईडी है bhanuprakash.shrivastava@dhrsl.com और वाट्सएप नंबर है 9926566701

शिवपुरी | स्कूली छात्र-छात्राओं की विदाई पार्टी आयोजन का दौर इन दिनों जारी है। इसी क्रम में शहर के निजी और शासकीय स्कूलों में यह आयोजन कर विद्यार्थी जहां पुरानी कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को विदाई के दौरान उनको उपहार दे रहे हैं। वहीं इस दौरान विद्यार्थी अपने अनुभव भी कक्षाओं में सुना रहे हैं। विदाई समारोह में जहां वर्ष भर की याद को विद्यार्थियों ने एक दूसरे को सुनाया वहीं कुछ विद्यार्थियों ने प्ले ग्रुप से लेकर बड़ी कक्षा में पहुंचने तक के अनुभव सुनाए और शिक्षकों की बातों को गंभीरता से लेने की बात भी उन्होंने कही।

शिवपुरी | संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य आचार्य आर्जव सागर महाराज ससंघ 8 पिच्छिका सहित शिवपुरी नगर में प्रवेश करेंगे। शुक्रवार को सुबह जैन समाज के लोगों ने आचार्य महाराज को श्रीफल भेंट कर शिवपुरी में मंगल प्रवेश के लिए श्री फल भेंट किया। इस दौरान आचार्य श्री को जैन समाज के लोगों ने बताया कि शिवपुरी में मुनि क्षमा सागर जी, कुंथुसागर जी, अभय सागर जी और अजित सागर महाराज के साथ आर्यिका माताजी का ससंघ सानिध्य मिल चुका है। आचार्य श्री आप भी शिवपुरीवासियों को समय दीजिएगा। इसके बाद आचार्य श्री ने जैन समाज के आग्रह को स्वीकार कर आशीर्वाद देकर अनुमति प्रदान की। इस दौरान छत्री जैन मंदिर के अध्यक्ष राजकुमार जैन जड़ीबूटी,चौधरी अजित जैन, डॉ एमके बांझल, एनके जैन, प्रेमचंद जैन, मनोज कन्वेसर्स, अल्पेश जैन, सूरज जैन, इंजीनियर प्रमोद जैन, विमल जैन, चौधरी इंद्रकुमार जैन, विजय चौधरी, ओमप्रकाश जैन, पवन नरवर, पवन प्रधान,रिषभ एलआईसी, नीरज चौधरी आदि समाजजन मौजूद थे।


भिंड | शहर के युवा रक्तदाता भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए सिंघीरामपुरा से 12 कांवड़ जोड़ों में भरकर भिंड लेकर आए। साथ ही उन्होंने शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में भगवान का गंगा जलाभिषेक किया। कांवरिया सुनील कांकर ने बताया कि जब हम लोग कांवड़ लेकर आ रहे थे, तो हम लोगों ने कांवड़ के ऊपर रक्तदान जागरूकता के पोस्टर चस्पा किए थे। साथ ही रास्ते में लोगों को रक्तदान का महत्व बताते हुए लोगों को जागरूक किया। शुक्रवार को शहर के विभिन्न रक्तदान संगठनों के द्वारा सभी युवा कांवरियों को सम्मानित किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhind News - mp news religion huge satsang ceremony from today
Bhind News - mp news religion huge satsang ceremony from today
Bhind News - mp news religion huge satsang ceremony from today
Bhind News - mp news religion huge satsang ceremony from today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-religion-huge-satsang-ceremony-from-today-062538-6681903.html

No comments:

Post a Comment