भिंड| स्वच्छ भारत मिशन में लापरवाही बरतने पर दो पंचायत सचिवों को कलेक्टर छोटे सिंह ने निलंबित कर दिया है। कलेक्टर छोटे सिंह ने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेहगांव के प्रस्ताव अनुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्य में लापरवाही बरतने के चलते ग्राम पंचायत गिजुर्रा सचिव उमेश नरवरिया और ग्राम पंचायत डिडोना सचिव अखिलेश शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। संबंधित दोनों सचिवों के द्वारा मिशन के तहत समय पर कार्य नहीं किया जाना, उनकी लापरवाही मानी गई है।
तीन अधिकारियों को नोटिसः कार्य में लापरवाही के चलते कलेक्टर छोटे सिंह ने जनपद पंचायत मेहगांव के उपयंत्री मनरेगा संविदा नरेंद्र भारद्वाज को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने और जनपद पंचायत मेहगांव के ब्लॉक समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन लोकेंद्र साहू,श्याम सुंदर शर्मा को शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण न करने के चलते नोटिस दिए गए हैं। कलेक्टर ने बताया कि संबंधित तीनों अधिकारियों को नोटिस का जबाव देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है, अगर तय समय तक अधिकारियों के द्वारा जबाव नहीं दिया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-two-panchayat-secretaries-suspended-for-negligence-in-swachh-bharat-mission-062534-6681902.html
No comments:
Post a Comment