Tuesday, February 4, 2020

लड़ेरी गांव के किसानों ने रोटेशन से बिजली नहीं मिलने पर कंपनी कार्यालय पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत


रात में बिजली मिलने से किसानों को सिंचाई करने में होती है परेशानी

लड़ेरी गांव के किसानों ने सोमवार को बिजली वितरण कंपनी कार्यालय पहुंचकर बार-बार गुल हो रही बिजली और रोटेशन से बिजली नहीं मिलने की शिकायत की। किसानों ने बिजली कंपनी के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह शादी विवाह आदि समारोह में पैसे लेकर बिजली देते हैं। यदि लोग पैसा देने से मना करते हैं तो बार-बार बिजली काटकर लोगों को परेशान करते हैं।

बिजली की बार-बार हो रही कटौती से परेशान किसान कप्तान सिंह यादव, भरत अहिरवार, भाव सिंह, बुंदेल पाल, हुकुम सिंह यादव, पीतल सिंह, गोदीलाल अहिरवार, मलखान सिंह यादव आदि दर्जनों किसान सुबह बिजली वितरण कंपनी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह बुंदेला भी पावर हाउस पहुंच गए। लोगों ने बताया कि बिजली कंपनी क्षेत्र में रोटेशन के आधार पर बिजली न देकर केवल रात में ही बिजली दे रही है। रात में सिंचाई करने में किसानों को परेशानी होती है। रात में भी मात्र चार-पांच घंटे ही बिजली मिल पाती है। इससे किसानों की फसल पिछड़ रही है। बिजली कंपनी के लाइनमैन ने गांव में बिजली चालू और बंद करने के लिए गांव के दो लोग रखे हुए हैं। यह लोग लाइनमैन के निर्देश पर बिजली काटते रहते हैं।

कर्मचारियों पर पैसे मांगने के लगाए आरोप : रहवासियों ने लाइनमैन द्वारा रखे गए कर्मचारियों पर शादी विवाह या अन्य समारोह में पैसे लेकर बिजली देने के आरोप लगाए हैं। किसानों ने कहा कि यदि वह पैसा देने से मना कर देते हैं तो कंपनी के कर्मचारियों द्वारा उन्हें परेशान किया जाता है। किसानों की समस्याओं को सुनकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री बुंदेला ने बिजली कंपनी के उपयंत्री विनय त्रिपाठी से बात की।

लिखित शिकायत करें जांच करवाई जाएगी


विनय त्रिपाठी, जेई, बिजली वितरण कंपनी चंदेरी

अपनी समस्या को लेकर बिजली वितरण कंपनी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chanderi News - mp news farmers of laderi village filed complaint after not getting electricity from rotation by reaching company office


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-farmers-of-laderi-village-filed-complaint-after-not-getting-electricity-from-rotation-by-reaching-company-office-080505-6550493.html

No comments:

Post a Comment