Tuesday, February 4, 2020

मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी


अशोकनगर | ईसागढ़ थाने के तहत 3 आरोपियों ने एक व्यक्ति की मारपीट कर दी। पुलिस ने सूचना पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार फरियादी जितेंद्र सिंह पुत्र अनूप सिंह तोमर उम्र 31 साल निवासी बहेरिया रूपनगर ईसागढ़ में रंजीत यादव की दुकान के सामने खड़ा था। इसी दौरान आरोपी शिशुपाल यादव निवासी अनघोरा, मोहन, राकेश एवं अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट कर, गाली गलोज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की सूचना पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-threatened-to-kill-with-life-080508-6550497.html

No comments:

Post a Comment