
ग्वालियर| डबरा और भितरवार क्षेत्र में सीजेरियन डिलीवरी न होने से गर्भवती महिलाओं को केआरएच आना पड़ता है, लेकिन मार्च में सिविल अस्पताल डबरा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार में सीजेरियन हाे सकेंगे। सीएमएचओ डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि सिविल अस्पताल डबरा में ऑपरेशन थियेटर ठीक नहीं होने के कारण सीजेरियन प्रसव नहीं हो पा रहे हैं। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं हाेने से प्रसव बंद हैं। अब सिविल अस्पताल डबरा के प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि मार्च के पहले सप्ताह में सामान्य ऑपरेशन और गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन की सुविधा शुरू करें। डॉ. वर्मा ने बताया कि भितरवार के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति कर दी गई है, जो मार्च से काम शुरू देंगी। ऐसा हाेने पर केआरएच में लाेड कम हाेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-there-will-be-caesareans-in-the-rural-area-of-the-district-krh-load-will-be-less-070548-6586187.html
No comments:
Post a Comment