Sunday, February 9, 2020

नई कलेक्टर गाइड लाइन लेट, लोगों को आपत्ति के लिए नहीं मिलेगा समय

ग्वालियर| तीनों उप मूल्यांकन समितियों की बैठक के बाद भी प्रॉपर्टी की कीमतें तय करने वाली कलेक्टर गाइड लाइन को लेकर स्थिति साफ नहीं है। दूसरी तरफ मुख्यालय ने जो टाइम लाइन दी थी, वह अब गुजर चुकी है। यदि काम इसी तरह से चला तो अंत में जल्दबाजी में फिर गलतियां होंगी और आम जनता को सुझाव और उनका पक्ष सुनने के लिए समय नहीं मिलेगा। मामले में वरिष्ठ जिला पंजीयक डीएन दोहरे ने कहा कि सोमवार को तीनों समितियों के प्रस्ताव पर चर्चा कर जिला स्तर की समिति की बैठक की डेट तय कर ली जाएगी।

डबरा और भितरवार की उप मूल्यांकन समितियों की बैठक एक महीने पहले हो चुकी हैं। ऐसे ही शहरी क्षेत्र की उप मूल्यांकन समिति की बैठक 21 और 28 जनवरी को हो चुकी हैं। दो बैठकों के बाद भी यह समिति अभी तक अपना होमवर्क पूरा नहीं कर सकी है। इसी कारण तीनों समितियों के प्रस्ताव बिखरे पड़े हैं। शहरी क्षेत्र की समिति के अध्यक्ष एसडीएम सीबी प्रसाद ने कहा कि उन्होंने अपना काम पूरा कर दिया है। अब कहां दिक्कत आ रही है, इसको लेकर वे सोमवार को सभी उप पंजीयकों से चर्चा कर रेट को अंतिम रूप देंगे। गौरतलब है कि महानिरीक्षक पंजीयन की टाइम लाइन के मुताबिक, 10 फरवरी तक प्रस्तावित गाइड लाइन को जिला मूल्यांकन समिति की सहमति मिलनी थी। 17 फरवरी तक दावे आपत्तियां ली जानी हैं। इनका निराकरण 28 फरवरी तक कर समिति को प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन समिति को भेजा जाना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-new-collector-guide-line-lie-people-will-not-get-time-for-objection-070545-6586186.html

No comments:

Post a Comment