Friday, February 21, 2020

सीवर खुदाई के समय हुई मजदूर की मौत मामले में होगी मजिस्ट्रियल जांच


भिंड|शहर के बायपास किनारे सीवर लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसकने से हुई मजदूर इरफान अली पुत्र सबूदर रहमान निवासी मालदा पश्चिम बंगाल की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले की जांच के लिए कलेक्टर छोटे सिंह ने मजिस्ट्रियल जांच दल का गठन किया है। दल की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर सिद्धार्थ पटेल को सौंपी गई है। इस घटना के संबंध में कोई भी व्यक्ति अपने कथन एवं साक्ष्य 29 फरवरी तक कलेक्टोरेट में डिप्टी कलेक्टर पटेल के समक्ष दर्ज करा सकता है।

बता दें कि 25 जनवरी की सुबह 8.30 बजे बायपास किनारे सीवर की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसकने से पश्चिम बंगाल दो मजदूर दब गए। इसमेें मजदूर इरफान अली की मिट्टी में दबकर मौके पर मौत हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-magistial-investigation-will-be-done-in-the-case-of-the-death-of-the-laborer-during-sewer-excavation-062608-6681869.html

No comments:

Post a Comment