Saturday, January 25, 2020

‘इग्नाइटेड माइंड चेंजिंग लाइव्स’ पर वक्ताओं ने रखे विचार


सिटी रिपोर्टर . भोपाल

शनिवार को हुए टेडएक्स इवेंट में दस स्पीकर्स ने एक मंच से अपनी सफलता की कहानियां युवाओं के साथ साझा करके उन्हें मोटिवेट किया। अपने वक्तव्य में स्पीकर्स ने अपने विचारों के द्वारा वैश्विक दृष्टिकोण के साथ सर्वश्रेष्ठ रहने के तरीके बताए। स्पेस बेसिक इंक की सीओ फाउंडर और सीईओ माधवी शंकर के साथ शुरुआत हुई। यह स्टूडेंट सेफ्टी चेक व डिजिटल डाटा मैनेजमेंट जैसी जटिल समस्याएं सुलझाने वाला इंटरैक्टिव एप्लीकेशन है। अगले स्पीकर भारत अग्रणी वेडिंग फिल्म एंड फोटोग्राफी कंपनी रील्स
एंड फ्रेम्स के संस्थापक आनद राठी रहे। आनंद ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आकाश अंबानी की शादियां शूट की हैं।

अन्य स्पीकर्स में सेंट्रल इंडिया की लेडी गोंग हीलर आरती, सोशल इनोवेशन लैब के संस्थापक प्रदीप घोष, पर्यावरणविद डॉ राजेंद्र सिंह, ग्लोबल सेंटर फॉर आंत्रप्रेन्योरशिप एंड कॉमर्स के फाउंडर और सीईओ सीए परेश गुप्ता, जेटसेटगो एविएशन सर्विसेज प्राइवेट

लिमिटेड की सीईओ कनिका टेकरीवाल और अप्पोइंटी डॉट कॉम के फाउंडर और सीईओ नीमेश सिंह शामिल रहे। इसका आयोजन जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी में हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news speakers put their views on 39united mind changing lives39


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-speakers-put-their-views-on-39united-mind-changing-lives39-064100-6478931.html

No comments:

Post a Comment