ग्वालियर. शहर कीसेंट्रल जेल में पॉक्सो एक्ट केआरोपी युवक ने तौलिया की रस्सी बनाकर फांसी लगा ली। 2 दिन पहले ही युवकको बालिग होने पर बाल सुधार गृह से सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। युवक का नाम नरोत्तम रावत है और वह ग्वालियर जिले के एटमा गांव का निवासी है।
घटना के बाद सेंट्रल जेल के जेलर ने लापरवाही बरतने पर3 प्रहरियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सोमवार को सुबह सेंट्रल जेल परिसर में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। युवक के परिजनने जेल प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है किकैदी ने 9 नंबर बैरक के पीछे पीपल के पेड़ पर फांसी लगाई है। उस परकरहिया थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/pacso-accused-committed-suicide-by-hanging-in-gwalior-central-jail-126610169.html
No comments:
Post a Comment