Thursday, November 21, 2019

सफाई के अभाव में तालाब के पास फैल रही गंदगी

शासन द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर गांवों व शहरों में साफ-सफाई की जा रही है लेकिन ग्राम पंचायत में गंदगी का साम्राज्य है। सालभर निस्तारी तालाब के किनारे गंदगी फैली रहती है। इससे पानी भी दूषित हो रहा है।

ग्राम के कई वार्डों में लंबे समय से नालियों की साफ-सफाई नहीं हुई है। दवाओं व कीटनाशकों का छिड़काव भी नहीं किया गया। ग्रामीणों ने बताया नालियों की सफाई स्वयं करनी पड़ती है। गंदगी व बदबू से परेशानी होती है। बीमारियां फैलने का डर भी बना रहता है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से साफ-सफाई कराए जाने की मांग की है।

तालाब किनारे फैली गंदगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BALWADA News - mp news dirt spreading near the pond due to lack of cleanliness


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-dirt-spreading-near-the-pond-due-to-lack-of-cleanliness-073058-6000776.html

No comments:

Post a Comment