Thursday, November 21, 2019

विविकं ने बकाया बिल नहीं भरने पर काटा कनेक्शन

एसडीएम को अपनी समस्या बताते ग्रामीण।

भास्कर संवाददाता | बड़वाह

पीने के पानी के लिए खेतों में जाकर वहां से पानी ला रहे हैं। कई बार किसान भी यह कह कर पानी देने से मना कर देते हैं कि जब सारा पानी गांव वाले ले जाएंगे तो फसलों में पानी की पूर्ति कैसे होगी। हर महीने रुपए जमा करने के बाद भी पेयजल सप्लाय बंद है। एक महीने पहले भी विद्युत कंपनी ने ट्यूबवेल की लाइन काट दी थी। इससे करीब 20 दिन तक पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा था। अब तीन दिन पहले बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने ट्यूबवेल की लाइन को और काट दिया। इसके चलते पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

गुरुवार को ग्राम मनिहार के सैकड़ों महिला-पुरुष वाहन से बड़वाह एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां एसडीएम मिलिंद ढोके को आवेदन देकर समस्या के बारे में बताया। इस पर एसडीएम मिलिंद ढोके ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मोबाइल पर बात करके जल्द ग्रामीणों की समस्या का हल करने की बात कही। इसके बाद सभी ग्रामीण ग्रिड ऑफिस पहुंचे। नगर से 6 किमी दूर ग्राम मनिहार में नलों में पानी नहीं आने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। गांव में न तो कोई हैंडपंप लगा हुआ है और न ही कुआं है। ऐसे में गांव के महिला, पुरुष व बच्चे सुबह होते ही पानी की जुगत में लग जाते हैं। रोजमर्रा के कामों के लिए लोगों को दूर दराज से पानी लाना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रतिमाह बकाया राशि जमा करने की हुई थी बात

ग्राम की नानीबाई, रेखाबाई, निर्मलाबाई, रेसमबाई, नीला, किरणबाई, सुनीता यादव, दिनेश सिटोले, तुकाराम, अशोक व अन्य ने कहा गांव में ट्यूबवेल के माध्यम से पेयजल सप्लाय होता है। गांव के लोग वाटरमैन नंदू को हर माह रुपए जमा करते हैं। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत रमाणा द्वारा रुपए जमा नहीं करने के कारण लाइट काटी गई है। करीब एक लाख 39 हजार रुपए का बिल बकाया था। इसके लिए एक माह पहले भी बिजली विभाग के अधिकारियों ने ट्यूबवेल की लाइट काट दी थी। इसके बाद सरपंच-सचिव ने 30 हजार रुपए विद्युत कंपनी में जमा करके शेष राशि को हर माह 5 हजार रुपए किश्त में जमा करने की बात कही थी। तीन दिन पहले सचिव पांच हजार रुपए बिजली कंपनी में जमा कराने गया तो अधिकारियों ने कहा पूरी बकाया राशि एक साथ जमा करना होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Badwah News - mp news vivikan cut connection for not filling outstanding bill


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-vivikan-cut-connection-for-not-filling-outstanding-bill-073027-6000793.html

No comments:

Post a Comment