Monday, November 25, 2019

चोरों ने मंदिर की पेटी तोड़कर चुराई दान राशि

सांई मंदिर में हुई चोरी की वारदात।

भास्कर संवाददाता| बेगमगंज

नगर के टीचर काॅलोनी स्थित सांई मंदिर में अज्ञात चोरों ने पेटी तोडकर नगदी चोरी कर ले गए। चोरी की यह दूसरी घटना है। पहले भी मंदिर में चोरों द्वारा निशाना बनाया गया था। चोरी की घटना रविवार-सोमवार की रात में हुई है। पेटी तोड़ने में उपयोग लाए गए त्रिशूल और प्लास वहां पर पड़ा मिला है।

मंदिर पुजारी अर्पित मिश्रा ने बताया कि रविवार रात्रि में पूजा करने के बाद रात्रि साढ़े आठ बजे मंदिर बंद कर घर चला गया था। सोमवार सुबह जब मंदिर आया तो देखा कि दान पेटी टूटी हुई थी और कुछ सामग्री बाहर पड़ी थी जिसकी सूचना मंदिर सदस्यों को दी और तत्काल पुलिस को सूचित किया और शिकायत की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Begumganj News - mp news the thieves broke the temple box and stole the donation money


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-the-thieves-broke-the-temple-box-and-stole-the-donation-money-063635-6027915.html

No comments:

Post a Comment